पीएम मोदी बोले- मारते-मारते शहीद हुए हमारे जवान, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के साथ हुई झड़प में 20 जवानों की शहादत पर कहा है कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बात का मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता। भारत शांति चाहता है लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है। पीएम ने कहा कि सबको जानकार गर्व होगा कि हमारे जवान मारते मारते शहीद हुए हैं।
Recommended Video

प्रधानमंत्री ने एक वीडियो जारी कर कहा, हमने हमेशा ही प्रयास किया है कि मतभेद विवाद न बनें। हम कभी किसी को भी उकसाते नहीं हैं। लेकिन हम अपने देश की अखंडता और संप्रभुता के साथ समझौता भी नहीं करते हैं। जब भी समय आया है हमने देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कि भारत शांतिपूर्ण देश है। इतिहास भी इस बात का गवाह है कि हमने विश्व में शांति फैलाई। पड़ोसियों के साथ दोस्ताना तरीके से काम किया। मतभेद हुए भी को कोशिश की है कि विवाद न हो। हम कभी किसी को भी उकसाते नहीं हैं लेकिन अपने देश की अखंडता के साथ समझौता भी नहीं करते।
मोदी से पहले को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना को लेकर कहा कि हमें भारतीय सैनिक वीरता के साथ सीमाओं की रक्षा के लिए खड़े हैं और हमें उनकी वीरता पर गर्व है। गलवान में सैनिकों की जान जाना बहुत परेशान करने वाला और दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस दिखाते हुए अपने जीवन का बलिदान किया है। रक्षामंत्री ने कहा, अपनी जान देने वाले सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। मेरा दिल शहीद हुए सैनिकों के परिवारों लिए परेशान है। राष्ट्र इस कठिन घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत की वीरता के शौर्य और साहस पर गर्व है।
बता दें कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास चीन और भारत की सेनाएं आमने-सामने हैं। दोनों सेनाओं में जारी तनातनी के बीच सोमवार रात को हिंसक झड़प हुई। इसमें एक कर्नल सहित 20 भारतीय सैनिक शही हो गए हैं। वहीं कई घायल भी हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications