एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने PM मोदी, देखें टॉप 10 ग्लोबल लीडर की लिस्ट
PM Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को पीछे छोड़ ग्लोबल लीडर की लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं।
ग्लोबल लीडर की ये रैंकिंग मॉर्निंग कंसल्ट ने जारी की है। ये एक ग्लोबल फर्म है, जो वैश्विक नेताओं के प्रमुख फैसलों पर नजर रखती है। इस डेटा के लिए सर्वे 8-14 जुलाई 2024 के बीच लिया गया था। फर्म के मुताबिक, पीएम मोदी 69 प्रतिशत की रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर 63 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें- 'गंदी राजनीति को उजागर करता है', संसद में अनुराग ठाकुर का भाषण शेयर कर PM मोदी ने INDI Bloc को घेरा
25 नेताओं की सूची में सबसे आखिर में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा हैं, जिनकी अनुमोदन रेटिंग 16 प्रतिशत है। फर्म ने अपनी वेबसाइट पर कहा, रेटिंग हर देश के युवाओं से बात करके ली गई है।
Top 10 Global Leader: टॉप 10 ग्लोबल लीडर की लिस्ट
1. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (69 प्रतिशत)
2. मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर (63 प्रतिशत)
3. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली (60 प्रतिशत)
4. स्विट्जरलैंड के संघीय पार्षद वियोला एमहर्ड (52 प्रतिशत)
5. आयरलैंड के साइमन हैरिस (47 प्रतिशत)
6. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (45 प्रतिशत)
7. पोलैंड के डोनाल्ड टस्क (45 प्रतिशत)
8. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ (42 प्रतिशत)
9. स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ (40 प्रतिशत)
10. इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (40 प्रतिशत)
ये भी पढ़ें- पिछले साल 2.16 लाख लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, बताया 'आर्थिक उपहास'
PM मोदी अन्य सर्वे में भी ग्लोबल रेटिंग में टॉप पर रहे हैं
पीएम नरेंद्र मोदी अन्य सर्वे में भी ग्लोबल रेटिंग में हमेशा टॉप पर रहे हैं। वहीं अन्य बड़े वैश्विक नेताओं की अप्रूवल रेटिंग मामूली स्तर पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग 39 फीसदी है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की 29 फीसदी, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर की रेटिंग 45 फीसदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की रेटिंग सिर्फ 20 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications