कौन हैं वो दो बुजुर्ग महिलाएं? जिनसे PM मोदी ने कर्नाटक चुनाव से 7 दिन पहले लिया आशीर्वाद

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान 10 मई को हैं, जबकि नतीजे 13 मई को आ जाएंगे। चुनावी रैली करने बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला पहुंचे।

PM Modi Rally In Ankola

PM Modi Rally In Ankola: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। बीजेपी, कांग्रेस और अन्य दल अपना ऐडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी बीच बुधवार को बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में चुनावी रैली करने पहुंचे।

यहां उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा। संबोधन के बाद पीएम मोदी ने दो पद्म पुरस्कार प्राप्त बुजुर्ग महिलाओं तुलसी गौड़ा और सुकरी बोम्मगौड़ा से चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लिया। आइए जानते हैं कौन है ये दो बुजुर्ग महिलाएं...

'जंगल का विश्वकोष' कहलाती हैं 'तुलसी गौड़ा'

कर्नाटक के हलक्की स्वदेशी जन-जाति से ताल्लुक रखने वाली 73 साल की तुलसी गौड़ा का नाम दुनिया में जंगल का विश्वकोष के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा में अहम योगदान दिया है। जिसके लिए इन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

नंगे पैर रहने वाली तुलसी गौड़ा जंगल की तमाम जानकारियां रखती है। बचपन से ही तुलसी गौड़ा के मन में पर्यावरण के प्रति लगाव रहा है। महज 12 साल की उम्र से ही पेड़-पौधे लगान रही हैं। अब तक कई हजार पौधे लगा चुकी हैं।

हलक्की की 'कोकिला' सुकरी बोम्मगौड़ा

हलक्की वोक्कालिगा जनजाति से ताल्लुक रखने वाली सुकरी बोम्मगौड़ा का जन्म उत्तर कन्नड़ के बादिगेरी में हुआ था। साल 2017 में इन्हें कला में उनके योगदान और पारंपरिक आदिवासी संगीत को संरक्षित करने में उनके काम के लिए पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया था। सुकरी बोम्मगौड़ा को उनकी मां ने बचपन में गाना सिखाया था।

पिता की मौत के बाद सुकरी ने हलक्की वोक्कालिगा जनजाति के पारंपरिक संगीत का प्रदर्शन शुरू किया। वह अपने कबीले के सदस्यों को पारंपरिक संगीत और गाने सिखाती। उन्हें "हलक्की की कोकिला" के रूप में जाना गया। इनकी 16 साल की उम्र में शादी हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+