यूपीएससी विवाद: सी-सैट मामले पर पीएम मोदी स्वयं ले रहे हैं रुचि

सदन में शून्यकाल के दौरान कुछ दलों के सदस्यों द्वारा यह मुद्दा उठाये जाने पर संसदीय कार्यमंत्री एम वेंकैया नायडू ने सी सैट का विरोध कर रहे छात्रों पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि पीएम भी इस मुद्दे पर जल्द समाधान के पक्ष में हैं।
कहा गया कि ‘प्रधानमंत्री स्वयं इस विवाद को हल करने में रुचि ले रहे हैं। विवाद सुलझाने के लिए समिति गठित की गयी है और वह जल्द से जल्द इस बारे में फैसला करेगी।
इससे पहले सपा के धर्मेंद्र यादव ने यह मामला उठाते हुए कहा कि सदन में कई बार इस मुद्दे को उठाया जा चुका है और मंत्रियों की तरफ से आश्वासन भी दिए गए हैं कि हफ्ते भर में समस्या का निदान हो जाएगा।
पप्पू यादव ने जानना चाहा कि कई बार आश्वासन देने के बाद भी सरकार इस मामले को सुलझा क्यों नहीं पा रही है। इस मुद्दे पर बीजू जनता दल के सदस्य भी अगली पंक्ति में आए पर उनकी बात नहीं सुनी जा सकी। हालांकि मसले पर जल्द ही समाधान का तरीका खोजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications