रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात कर सकते हैं पीएम मोदी, यूक्रेन ने की थी मध्यस्थता की अपील
नई दिल्ली, फरवरी 24। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई, जिसमें एनएसए अजीत डोभाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत विदेश मंत्रालय के भी कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। इस मीटिंग के बीच विदेश मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर रात तक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे।

पीएम मोदी ने कही CCS की मीटिंग
Recommended Video
विदेश मंत्रालय के सचिव हर्ष वी श्रृंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि पीएम मोदी जल्द ही पुतिन से बात करने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यूक्रेन के हालात को लेकर CCS की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी ने की। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें वहां से जल्द से जल्द निकालना है।
The Prime Minister is scheduled to speak to Russian President Vladimir Putin shortly: Foreign Secretary Harsh V Shringla pic.twitter.com/IEfgyT5BeE
— ANI (@ANI) February 24, 2022
यूक्रेन के राजदूत ने की थी ये अपील
माना जा रहा है कि पीएम मोदी अब रूस और यूक्रेन के बीच विवाद में मध्यस्थता कर सकते हैं, क्योंकि खुद यूक्रेन ने भी पीएम मोदी से यही अपील की है कि वो रूस के राष्ट्रपति से बात करें और इस युद्ध को रोकने में यूक्रेन की मदद करें। भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने आज सुबह कहा था कि भारत इस जंग के हालात में हस्तक्षेप करे और रूस के राष्ट्रपति से बात करे, क्योंकि रूस भारत का बहुत अच्छा दोस्त है।
यूक्रेन के समर्थन में खड़े हैं ये देश
आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आगाज होने के बाद से दुनियाभर के तमाम देश यूक्रेन के सपोर्ट में खड़े हैं और रूस से इस युद्ध को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों ने रूस से अपनी सेना को पीछे हटाने के लिए कहा है। वहीं भारत ने भी अपना रूख स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसी भी हाल में युद्ध की स्थिति नहीं बननी चाहिए। शांति का माहौल स्थापित होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications