जोधपुर में पीएम मोदी ने 'पराक्रम पर्व' प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोधपुर के दौरे पर हैं जहां उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके पहले, जोधपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ने की। पीएम मोदी जोधपुर में 'पराक्रम पर्व' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कोणार्क वॉर मेमोरियल पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पाक के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर ये समारोह आयोजित किया गया है। जोधपुर आर्मी स्टेशन में आयोजित प्रदर्शनी में सेना की बहादुरी और उनके योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications