Bengaluru Metro: इंतजार खत्म, बेंगलुरु मेट्रो के येलो लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन, जानिए कितना है किराया?

Bengaluru Metro: आखिरकार इंतजार हुआ खत्म, पीएम मोदी ने रविवार को बेंगलुरु मेट्रो रेल की बहुप्रतीक्षित 'येलो लाइन' का उद्घाटन किया। यह नई लाइन शहर के आईटी हब को जोड़ने वाले कई व्यस्त गलियारों में यातायात की भीड़ कम करने में अहम रोल निभाएगी।

उद्घाटन के बाद, प्रधानमंत्री ने आरवी रोड (रविगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो यात्रा की। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत भी की, पीएम मोदी के बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

PM Narendra Modi

अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरु मेट्रो के दूसरे चरण की यह परियोजना आरवी रोड से बोम्मासंद्रा तक 19 किलोमीटर से अधिक लंबी है। इसमें कुल 16 स्टेशन शामिल हैं और इसकी अनुमानित लागत लगभग 7,160 करोड़ रुपये है।

Bengaluru Metro की वजह से ट्रैफिक जाम में मदद मिलेगी

इस लाइन के शुरू होने से बेंगलुरु का मेट्रो रेल नेटवर्क अब 96 किलोमीटर से अधिक हो गया है। इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिलेगा और रोजमर्रा की यात्रा आसान होगी और ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।

Bengaluru Metro का समय और किराया

  • मेट्रो रोजाना सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी।
  • किराया 10 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 90 रुपये तक होगा।

तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

इससे पहले पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसमें बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने स्वयं किया, जबकि श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर और अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत सेवाओं को उन्होंने वर्चुअली लॉन्च किया। आपको बता दें कि 'ये नई ट्रेनें क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी, यात्रा के समय को कम करेंगी और यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव देंगी।'

जानिए वंदे भारत की खूबियां

  • बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक में चलने वाली 11वीं वंदे भारत सेवा है।
  • रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन 611 किलोमीटर की दूरी 8.5 घंटे में तय करेगी।
  • यह केएसआर बेंगलुरु से बेलगावी तक लगभग 1 घंटे 20 मिनट की बचत करेगी।
  • यह सेवा बेंगलुरु, जो भारत की सिलिकॉन सिटी है, को बेलगावी से जोड़ेगी, जो प्रमुख चिकित्सा और इंजीनियरिंग संस्थानों का केंद्र है।
  • ट्रेन नंबर 26751 सुबह 5:20 बजे बेलगावी से चलेगी ।
  • दोपहर 1:50 बजे केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी।
  • चेयर कार के लिए 1,575 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2,905 रु होगा, जिसमें खान-पान शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+