H3N2 और कोरोना पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड से संबंधित स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार शाम एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

PM Narendra Modi

PM Modi High Level Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार और इन्फ्लुएंजा की स्थिति को जानने के लिए एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई। यह बैठक मंगलवार शांम को बुलाई गई, जिसमें देश में बढ़ते इन्फ्लुएंजा (H3N2) के मरीजों और पिछले 2 हफ्तों में तेज हुए कोरोना केसों पर चर्चा की गई।

बैठक में पीएम मोदी ने INSACOG को जीनोम सीक्वेंसिंग के सैंपल भेजने के साथ टेस्ट बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही यह नए वेरिएंट की ट्रैकिंग पर ध्यान देने के लिए कहा। इसके अलााव पीएम ने मरीजों, स्वास्थ्य पेशेवरों और हेल्थ वर्कर्स दोनों को अस्पताल परिसर में मास्क पहनने सहित कोविड पाबंधियों पर जोर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वरिष्ठ नागरिक और सह-रुग्णता वाले लोग भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहने।

पीएम मोदी ने राज्यों के साथ आईआरआई/एसएआरआई मामलों की प्रभावी निगरानी और इन्फ्लुएंजा, SARS-CoV-2 और एडेनोवायरस के परीक्षण का पालन किया जाए। इसके अलावा पीएम ने पर्याप्त बेड और मेडिकल संबंधी ईश्यू के साथ-साथ इन्फ्लुएंजा और कोविड -19 के लिए जरूरी दवाओं और सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसी के साथ बैठक में पीएम मोदी ने इस बात को भी याद दिलाया कि महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। उन्होंने नियमित आधार पर देश भर में स्थिति की निगरानी की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड से बचाव की 5-गुना रणनीति पर फोकस करने, प्रयोगशाला निगरानी बढ़ाने और सभी गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) मामलों की जांच करने की सलाह दी। इसी के साथ कहा कि हमारे अस्पताल सभी आपात स्थितियों के लिए तैयार हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए मॉक ड्रिल नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना का नया वैरिएंट XBB1.16 को लेकर डॉक्टर्स ने क्या कहा| वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि देश में बीते कुछ महीने से इन्फ्लुएंजा (H3N2) के मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। 76 नमूनों के कोरोना वायरस के एक्सबीबी 1.16 (XBB1.16) वेरिएंट से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई है। इन सबको देखते हुए केंद्र सरकार एक बार फिर एक्टिव हो गई है। पीएम मोदी ने मंगलवार शाम 4.30 बजे हाई लेवल बैठक बुलाई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+