प्रणव दा ने अपना जीवन भारत के लिए किया समर्पित: नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का आज 79वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीटर पर राष्ट्रपति प्रणव को जन्मदिन पर बधाई दी एवं उनकी लंबी आयु की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा कि प्रणव दा ने अपना जीवन भारत के लिए समर्पित कर दिया है। उनके जन्मदिन पर कामना करता हूं कि ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं लंबा जीवन प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिर्फ एक बातचीत में ही 'प्रणब दा' का ज्ञान एवं विभिन्न मुद्दों पर उनकी गहरी जानकारी तथा समझ आश्चर्यचकित कर देती है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, कुछ ही लोगों के पास हमारे प्रिय राष्ट्रपति जी जैसा राजनीतिक अनुभव और क्षमता होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम उनके जैसा राष्ट्रपति पाकर गौरवान्वित हैं।












Click it and Unblock the Notifications