पीएम मोदी ने CM त्रिवेंद्र सिंह रावत और जगन मोहन रेड्डी को जन्मदिन की दी बधाई, पढ़ें ट्वीट कर क्या लिखा

पीएम नरेंद्र मोदी ने CM त्रिवेंद्र सिंह रावत और जगन मोहन रेड्डी को जन्मदिन की दी बधाई, पढ़ें ट्वीट कर क्या लिखा?

PM Narendra Modi greets CM Jagan Mohan Reddy and Trivendra Singh Rawat on his birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर दोनों नेताओं को जन्मदिन की शुभकमानाएं दी है। पीएम मोदी ने जगनमोहन रेड्डी को टैग करते हुए लिखा, आंध्रप्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी को जन्मदिन की बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि सर्वशक्तिमान ईश्वर उन्हें एक स्वस्थ और लंबे जीवन का आशीर्वाद दें।'' जगनमोहन रेड्डी का आज यानी 21 दिसंबर को जन्मदिन है।

Narendra Modi

पीएम मोदी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को टैग करते हुए लिखा, ''उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। वह उत्तराखंड की प्रगति के लिए काम कर रहे हैं। मेरी कामना है कि वो एक लंबा और स्वस्थ जीवन जीएं।'' त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन 20 दिसंबर को था।

जगनमोहन रेड्डी का आज 48वां जन्मदिन

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी का आज 48वां जन्मदिन है। जगनमोहन रेड्डी दिवंगत कांग्रेस के दिग्गज नेता वाई एस आर रेड्डी के पुत्र हैं, और उन्होंने 2011 में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ अपनी पार्टी का गठन किया था क्योंकि उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद पार्टी की राज्य इकाई में अपने पिता के प्रमुख पद का दावा किया। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनावों में राज्य में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया था।

कोरोना संक्रमित हैं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत फिलहाल कोरोना संक्रमित है। शुक्रवार (18 दिसंबर) को उनको कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसकी जानकारी खुद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्विटर पर दी थी। उन्होंने लिखा था, मेरी तबीयत ठीक है और लक्षण भी नहीं हैं, इसलिए मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+