पंचतत्व में विलीन हुआ पीएम मोदी की मां हीराबेन बा का पार्थिव शरीर, पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि

Heeraben Modi Passes Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। हीराबेन मोदी का आज सुबह अहमदाबाद के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। जिसके बाद पीएम मोदी मां की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अहमदाबाद पहुंचे। पीएम मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और मुखाग्नि देकर उन्हें अंतिम विादई। अंतिम विदाई के समय पीएम के साथ उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। पीएम मोदी और उनके परिवार के लिए यह काफी भावुक क्षण था। मुखाग्नि देते समय पीएम काफी भावुक और शांत नजर आए।
बता दें कि हीराबेन मोदी की मंगलवार को अचानक से तबीयत खराब हो गई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी बुधवार को अपनी मां से मिलने के लिए अस्पताल गए थे, यहां उन्होंने डॉक्टरों से अपनी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली, तकरीबन डेढ़ घंटे यहां रुकने के बाद पीएम वापस दिल्ली लौट आए। गुरुवार को अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि हीराबेन की तबीय में सुधार हो रहा है। लेकिन आज सुबह हीराबेन को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।
#WATCH | Gujarat: Last rites of Heeraben Modi, mother of PM Modi were performed in Gandhinagar. She passed away at the age of 100, today.
— ANI (@ANI) December 30, 2022
(Source: DD) pic.twitter.com/TYZf1yM4U3












Click it and Unblock the Notifications