'गांधी स्मृति' पहुंचकर पीएम मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि, धार्मिक हस्तियों से भी की मुलाकात

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस बीच दिल्ली स्थित 'गांधी स्मृति' में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। साथ ही बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वहां पर मौजूद कई धार्मिक हस्तियों से भी मुलाकात की।

Gandhi

Recommended Video

    Gandhi Jayanti 2021: PM Modi समेत कई नेताओं ने Mahatma Gandhi को दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी

    कार्यक्रम में संगीत जगत से जुड़ी कई हस्तियां भी मौजूद थीं, जिन्होंने कार्यक्रम में बापू को नमन करते हुए अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा कुछ स्कूली बच्चों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। वहीं महात्मा गांधी सभी धर्मों को समान नजर से देखते थे, जिस वजह से विभिन्न धर्मों से जुड़ी धार्मिक हस्तियों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। जिनसे पीएम और उपराष्ट्रपति ने मुलाकात की।

    ट्वीट कर लिखी ये बात
    वहीं पीएम मोदी ने सुबह ही ट्विटर के जरिए बापू को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। एक दूसरे ट्वीट में पीएम ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+