पीएम मोदी की अपील पर पूरे देश में आज सफाई अभियान, 8 लाख से अधिक कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक तारीख, एक घंटा, एक साथ मुहिम की शुरुआत की है। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वह रविवार को एक घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करें।
पीएम मोदी ने मन की बात के 105वें एपिसोड में देशवासियों से अपील की थी कि वह 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे एक घंटे के लिए श्रमदान करें। प्रधानंत्री ने कहा कि यह महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर उनको सच्ची स्वच्छांजलि होगी।

पीएम मोदी के आह्वान के बाद आज पूरे देश में स्वच्छता दिवस मनाया जा रहा है। पूरे देश में 8 लाख से अधिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमे केंद्रीय मंत्री से लेकर, सामाजिक संगठन से जुड़े लोग, फिल्मी सितारे भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छ मिशन एक साझा जिम्मेदारी है, स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आना, स्वच्छ भविष्य की शुरुआत करने के लिए इस महान प्रयास में हर किसी को शामिल होना चाहिए।
आज के कार्यक्रम में तमाम केंद्रीय मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री सहित कई भाजपा के नेता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गौर करने वाली बात है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने वाराणसी में घाटों की सफाई करते हुए भी नजर आए थे।
प्रधानमंत्री ने सरकार में आने के बाद स्वच्छता अभियान को हर घर तक ले जाने का अभियान छेड़ा। पीएम मोदी ने वाराणसी में घाटों को साफ करने का भी अभियान चलाया था। उन्होंने खुद झाड़ू उठाया था और स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया था।
शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस अभियान की विशेषता यह है कि देश में अलग-अलग जगह पर कई हस्तियां इसमे जुड़ी हैं। हमे जो सूचना मिली है उसके अनुसार 8 लाख 10 हजार जगहों पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications