जो बाइडेन बने अमेरिका के राष्ट्रपति, PM मोदी ने ट्वीट कर कहा-और मजबूत होंगे भारत-US के संबंध
PM मोदी ने जो बाइडेन-कमला हैरिस को दी बधाई
नई दिल्ली। Joe Biden US President. जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप को हराकर जो बाइडेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद अपने नाम कर दिया। वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बन गई है। जो बिडेन और कमला हैरिस की इस ऐतिहासिक जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी( Narendra Modi) ने उन्हें जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर जो बाइडेन और कमला हैरिस को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई दी और भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में मजबूती आने की उम्मीद जताई।
Recommended Video

जो बाइडेन को जीत की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जो बाइडेन-हैरिस प्रशासन के साथ भारत-अमेरिका के संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने लिखा कि जो बाइडेन आपको बधाई हो आपकी शानदार जीत पर! VP के तौर पर भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में आपका योगदान अहम और अमूल्य था। अब मैं आशा करता हूं कि भारत-अमेरिका संबंधों को अधिक से अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों देश साथ मिलकर काम करेंगे।
कमला हैरिस को दी जीत की बधाई
जो बाइडेन के बाद पीएम मोदी ने कमला हैरिस को भी जीत की बधाई दी। उन्होंने भारतीय मूल की कमला हैरिस को अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने की बधाई दी है और लिखा कि आपकी सफलता प्रेरणादायक है। यह न सिर्फ आपकी मौसियों के लिए बल्कि सभी भारतीयों और अमेरिकियों के लिए गर्व का पल है। उन्होंने लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि आपके सहयोग से भारत-अमेरिका के बीच संबंधों में और मजबूती आएगी। पीाएम मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी ट्वीट कर जो बाइडेन और कमला हैरिस को बधाई दी। वहीं राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर अमेरिका चुनाव मे ंजीत के लिए जो बाइडेन और कमला हैरिस को शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications