राम जेठमलानी को लगता है मोदी ने धोखा दिया, आपको क्या लगता है?

नई दिल्ली। एक बार फिर से देश के सबसे चर्चित वकीलों में से एक राम जेठमलानी सुर्खियों में हैं, वजह है पीएम मोदी और देश के वित्त मंत्री अरूण जेटली। राम जेठमलानी को इन दिनों अफसोस हो रहा है कि उन्होंने मोदी का साथ दिया, इसलिए वो अब लोगों से अपील कर रहे हैं कि बिहार में वो बीजेपी को नहीं बल्कि नीतीश कुमार को जितवायें।

मालूम हो कि अपने तरकश तीरंदाजी बयानों के वजह से हमेशा लोगों के निशाने पर रहने वाले राम जेठमलानी ने रविवार को पूर्व सैनिकों के एक कार्यक्रम में कहा कि वो वकील होकर भी पीएम मोदी और अरुण जेटली जैसे लोगों के झांसे में आ गए और अब उनका मकसद इन लोगों को सत्ता से बेदखल करना है और इसकी शुरुआत बिहार चुनाव से होनी चाहिए।

जेठमलानी ने कहा की पीएम मोदी ने केवल लोगों को ठगा है, उनका सच सामने आ गया है और मुझे इस बात से बेहद तकलीफ हो रही है कि मैंने उन्हें पीएम बनाने पर जोर दिया था।

जेठमलानी ने कहा की पीएम मोदी ने केवल लोगों को ठगा

जेठमलानी ने यह भी कहा कि अगर उन्हें वोट करना हो तो बीजेपी और मोदी को बाहर करने के लिए वह नीतीश कुमार को वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का समर्थन उन्होंने इसलिए किया कि वे सोचते थे कि उनकी सरकार कालाधन मुद्दे पर गंभीरता से काम करेगी।

क्यों हैं नाराज?

आडवाणी खेमे को पार्टी में नाराज करके मोदी के लिए सबसे पहले पीएम-पीएम चिल्लाने वाले जेठमलानी इसलिए उनसे नाराज हैं क्योंकि उन्हों लगता है कि मोदी ने लोकसभा चुनावों में जो वादा किया था, वह पूरा नहीं किया। उनका कहना है कि केंद्र सरकार काले धन के मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं, इसलिए वह जेडीयू के साथ मिलकर काले धन को चुनावी मुद्दा बनाना चाहते हैं।

या बात कुछ और है?

लेकिन बीजेपी को करीब से समझने वाले लोगों का कहना है कि केवल इस बात के लिए राम जेठमलानी मोदी और जेटली से नाराज नहीं हो सकते हैं। बीजेपी से बाहर किये जाने वाले जेठमलानी के गुस्से की वजह के पीछे कुछ और गंभीर कारण हो सकते हैं जैसे कि हो सकता है कि उन्हें लगता हो कि मोदी के आने के बाद उनकी पार्टी में वापसी हो..लेकिन ऐसा हुआ नहीं, इसलिए वो अपना गुस्सा दूसरे अंदाज में निकाल रहे हैं।

फिलहाल इस बारे में आप लोगों का क्या कहना है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+