गुजरात चुनाव के नतीजों से पहले बोले कन्हैया कुमार, मोदी जी ने बच्चों से करवाया था चुनाव प्रचार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि गुजरात के अंदर चुनाव प्रचार में गुंडागर्दी की भाषा बोली गई और मोदी जी ने बच्चों से चुनाव प्रचार कराया

दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजों के बाद अब पूरे देश की नजरें गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई है। इन दोनों ही राज्यों के चुनावी नतीजे बुधवार को घोषित होंगे। नतीजे आने से पहले एग्जिट पोल ने कुछ-कुछ तस्वीर जरूर साफ कर दी है। गुजरात में बीजेपी की एकतरफा सरकार बनती दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ हिमाचल में भी कांटे का मुकाबला देखने को मिल रही है। एग्जिट पोल के नतीजों से हताश कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर हमला करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के चर्चित नेता कन्हैया कुमार ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है।
गुजरात में बोली गई गुंडागर्दी की भाषा- कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि गुजरात चुनाव में काफी कुछ ऐसा देखने को मिला, जो लोकतंत्र के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। कन्हैया कुमार के मुताबिक, गुजरात चुनाव के दौरान जिन लोगों पर कानून व्यवस्था को बरकरार रखने जिम्मेदारी थी, उन्हीं लोगों को चुनावी मंच से गुंडागर्दी की भाषा बोलते हुए देखा गया, देश के लोगों को डराने की भाषा बोली जा रही थी, गुजरात के लोगों को धमकाने की भाषा बोली जा रही थी इतना ही नहीं जो उन लोगों के जख्म है उन्हें कुरेदने और उसपर नमक छिड़कने का काम कर रहे थे।
प्रधानमंत्री ने बच्चों से करवाया प्रचार- कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार ने इस दौरान बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा गया कि इस सरकार में संस्थाओं को पंगु बना दिया गया है और इसका उदाहरण मैं आपको देता हूं। कन्हैया कुमार ने बताया कि जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बच्चे उस यात्रा में शामिल हो रहे थे तो हमारे खिलाफ शिकायतें की गईं, लेकिन जब गुजरात चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री खुद एक छोटी बच्ची से चुनाव प्रचार करवा रहे थे इतना ही नहीं अहमदाबाद में मैंने एक रोड शो देखा था, जिसमें स्कूली बच्चों का इस्तेमाल भीड़ को इकट्ठा करने के लिए किया जा रहा था। उन स्कूली बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षक भी शामिल थे।
बात का बतंगड़ बनाया गया- कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे के रावण वाले बयान का बचाव करते हुए कहा कि हमारे अध्यक्ष जी की बात का बतंगड़ बनाया गया, लेकिन भाजपा वालों ने पूरे गुजरात में माहौल को बिगाड़ने का काम किया। कन्हैया कुमार ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने गुजरात में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। सबक सिखा देंगे, सबक सिखा दिया या फिर गुजरात में कभी कर्फ्यू नहीं लगा जैसे शब्दों का इस्तेमाल माहौल बिगाड़ने के लिए किया गया। कन्हैया कुमार ने कहा कि अगर देश में इसी तरह से संस्थाएं काम करती रहीं तो यह हमारे लिए दुखद है कि ऐसे में देश को आगे कैसे ले जाया जाएगा।
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications