'आप चैंपियन, पूरे देश को गर्व है', विनेश फोगाट के समर्थन में पीएम मोदी का संदेश

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग में अधिक वजन वाला पाया गया है। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

विनेश के अयोग्य करार दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनका हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने कहा कि विनेश, आप चैंपियन हैं। आप भारत का गर्व हैं और हर भारतीय की प्रेरणा का स्रोत हैं।

vinesh phogat

पीएम मोदी ने कहा कि आज यह विफलता दुख देने वाली है, काश ऐसा हो पाता कि जो निराशा मैं इस वक्त महसूस कर रहा हूं, उसे शब्दों में बयां कर पाता। लेकिन इसके साथ ही मैं जानता हूं कि आपके भीतर जबरदस्त दृढ़ इच्छा शक्ति वाली हैं, चुनौतियों का सामना करना आपको आता है, और भी मजबूती के साथ वापसी कीजिए, हम सभी आपके साथ हैं।

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा से फोन पर बात करके इस घटना की जानकारी ली है। उन्होंने इस दौरान पूछा कि भारत के पास इसको लेकर क्या विकल्प हैं।

पीएम मोदी ने पीटी ऊषा को कहा है कि विनेश की मदद के लिए हर संभव कोशिश कीजिए और जो भी विकल्प हैं, उसे तलाशिए। इसके साथ ही उन्होंने पीटी ऊषा से कहा है कि इस फैसले का विरोध कीजिए, अगर इससे विनेश को मदद मिलती है।

इससे पहले कुश्ती संघ की ओर से कहा गया कि फाइनल मुकाबले से ठीक पहले विनेश फोगाट का 50 किलोग्राम वर्ग में वजन कुछ ग्राम अधिक पाया गया है, जिसकी वजह से डिस्क्वालिफाई हो गई हैं।

आईओए की ओर से कहा गया है कि टीम ने रातभर तमाम कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद आखिरी समय विनेश का वजन कुछ ग्राम अधिक पाया गया है। बता दें कि फाइनल मुकाबले में पहुंचने के बाद भारत के पक्ष में एक मेडल पक्का था, लेकिन विनेश के अयोग्य करार होने के बाद भारत को बड़ा झटका लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+