मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी! चिराग पासवान बन सकते हैं मंत्री, शिंदे गुट को भी मिल सकता है मौका
Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद अब कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बुधवार को पांच घंटे तक चली इस बैठक में राज्य स्तर सहित सरकार और पार्टी के संगठन में बदलाव पर बात होने की चर्चा है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा 2024 का लोकसभा था। सूत्रों के मुताबिक कई नए चेहरों में केंद्रीय मंत्री का पद मिल सकता है। वहीं महाराष्ट्र में सहयोगी एकनाथ शिंदे गुट के नेता को भी मंत्री का पद मिल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में पुराने सहयोगियों को वापस लाने पर भी चर्चा हुई है। बिहार में जातीय समीकरण को साधने के लिए चिराग पासवान को मंत्री पद दिया जा सकता है। वहीं शिंदे गुट के नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है।

एनडीए के पुनर्गठन पर चर्चा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से एनडीए का पुनर्गठन चाहते हैं। पुराने सहयोगियों को एक बार फिर से साथ लेना चाहते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार और उत्तर प्रदेश में बूथ को मजबूत करने पर भी उन्होंने चर्चा की। इन दोनों राज्यों में छोटी-छोटी पार्टियों को जोड़ने को लेकर भी चर्चा हुई। जिन दलों को साथ लाने की बात हो रही है उनमें चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अलावा ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा शामिल हैं। बुधवार हुई बैठक में समान नागरिक संहिता से लेकर संगठन में बदलाव को लेकर भी चर्चा हुई।
चार बड़े राज्यों में चुनाव के मद्देनजर भी लिए जा सकते हैं फैसले
बता दें कि इस साल के अंत में चार महत्वपूर्ण राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में संगठन से लेकर राज्य स्तर तक में बदलाव किए जाने की पूरी संभावना है। इस बार कई सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को चुनौती मिल सकती है। वहीं तेलंगाना में वोट बैंक में भले बढ़त मिली हो लेकिन विपक्ष में आना भी बीजेपी के लिए बड़ा चैलेंज है।












Click it and Unblock the Notifications