PM Narendra Modi की रिलीज डेट दूसरी बार टली, अब 12 अप्रैल को होगी रिलीज

PM Narendra Modi की रिलीज डेट दूसरी बार टली,अब 12 अप्रैल को होगी रिलीज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक फिल्म 'PM Narendra Modi' की रिलीज डेट एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन एक बार फिर से फिल्म की रिलीज को डाल दिया गया है। अब इस फिल्म को 5 अप्रैल के बजाए 12 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

 PM Narendra Modi biopic delayed, April 12 new release date for Vivek Oberoi film
पीएम मोदी पर बनी इस फिल्म पर तमाम राजनीतिक दलों ने आपत्ति जाहिर की है। राजनीतिक दलों की ओर से आपत्ति जताने के बाद दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज रोकने से मना कर दिया। चुनाव आयोग ने फिल्म की रिलीज को रोकने से मना कर दिया। फिलहाल इस फिल्म को 5 के बजाए 12 अप्रल को रिलीज किया जाएगा।
इस फिल्म में विवेद ओबरॉय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस, डीएमके और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों से पहले इस फिल्म के रिलीज पर विरोध जताया था। उनका आरोप है कि इस फिल्म की वजह से मतदाताओं पर असर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+