हुगली में ममता बोलीं- पीएम मोदी देश के सबसे बड़े दंगाई, बीजेपी है 'धंधाबाज' पार्टी

हुगली। पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों के ऐलान से पहले ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी और बीजेपी एक दूसरे पर हमलवार है। बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोला। ममता बनर्जी ने हुगली की रैली में जहां बीजेपी को दंगाबाज पार्टी बता दिया तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा दंगाई बताया।

PM Narendra Modi biggest dangabaaz in the country: West Bengal CM Mamata Banerjee at rally

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Mamata Banerjee का PM Modi के आरोपों पर पलटवार | Hooghly | वनइंडिया हिंदी

    हुगली के सहारगंज में सीएम ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, हर बार आप (भाजपा) कहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस 'टोलाबाज' है, लेकिन मैं कहती हूं कि आप (भाजपा) 'दंगाबाज़ और धंधाबाज़' हैं। पीएम नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े 'दंगाबाज़' (दंगाई) हैं। ममता ने इसके साथ ये भी दावा किया कि, मैं विधानसभा चुनावों में गोलकीपर बनूंगी और भाजपा एक भी गोल नहीं कर पाएगी।

    ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, बंगाल पर बंगाल शासन करेगा। बंगाल पर गुजरात शासन नहीं करेगा। मोदी बंगाल पर राज नहीं करेंगे। बंगाल पर गुंडे और बदमाश राज नहीं करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया हार का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरा भाग्य पीएम नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रहा है। हुगली की इसी रैली में भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर मनोज तिवारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

    टीएमसी में शामिल होने के बाद मनोज तिवारी ने ट्विटर पर लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने ट्वीट किया, 'आज से एक नई यात्रा शुरू होती है। आपके प्यार और समर्थन की जरूरत है।' पिछले दिनों उन्होंने पेट्रोल के बढ़ते दामों पर तंज भी किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+