नोटबंदी: आज राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे पीएम नरेंद्र मोदी!

भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीद जताई है कि संसद में बना गतिरोध गुरुवार को खत्म हो सकता है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले को लेकर पिछले कई दिनों से संसद में छिड़ा सियासी संग्राम आज थम सकता है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं।

narendra modi

संसद के शीतकालीन सत्र में नोटबंदी के फैसले पर बयान देने के लिए समूचा विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री को सदन में बुलाने की मांग कर रहा है। इस संबंध में गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज विपक्ष के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

राजनाथ सिंह के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और अनंत कुमार भी विपक्ष के नेताओं से बात करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीद जताई है कि संसद में बना गतिरोध गुरुवार को खत्म हो सकता है।

गौरतलब है कि 16 नवंबर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में नोटबंदी के फैसले पर विरोध के चलते अभी तक एक दिन की भी कार्रवाई ठीक से नहीं चल सकी है।

कांग्रेस सहित दूसरी विपक्षी पार्टी के सांसदों का कहना है कि नोटबंदी के फैसले पर चर्चा होनी चाहिए। साथ ही चर्चा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में मौजूद हों।

नोटबंदी के फैसले को लेकर विपक्ष ने आगामी सोमवार यानी 28 नवंबर से देशभर में विरोध प्रदर्शन की तैयारी भी की है। इसके तहत देशभर में प्रदर्शन, धरना और विरोध मार्च निकाला जाएगा।

वहीं, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने सरकार की तरफ से दो टूक जवाब देते हुए बुधवार को कहा था कि नोटबंदी का फैसला वापस नहीं होगा क्योंकि फैसला वापस लेना प्रधानमंत्री के खून में नहीं है।

विपक्ष के विरोध पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सारी पार्टियां सरकार के खिलाफ एकजुट हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी ताकत क्या है? हमारे साथ पूरा देश है।

गौरतलब है कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही सड़क से लेकर संसद तक विपक्ष इस फैसले का विरोध कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+