6 राज्यों के स्थापना दिवस पर PM मोदी का बधाई संदेश, राहुल गांधी बोले- आज लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा जरूरी

नई दिल्ली, नवंबर 01। देश के 6 राज्यों आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल और मध्य प्रदेश का आज स्थापना दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी राज्यों को उनके स्थापना दिवस की बधाई दी है। पीएम मोदी ने पांचों राज्यों के स्थापना दिवस को लेकर अलग-अलग ट्वीट वहां की क्षेत्रीय भाषा में किए हैं। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस को लेकर पीएम मोदी ने कहा है, "छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि लोकगीत, लोक-नृत्य और कला-संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान रखने वाला यह प्रदेश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे।"

narendra modi

Recommended Video

    Foundation Day: 6 राज्यों का स्थापना दिवस, जानें PM Modi, Rahul Gandhi ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

    दृढ़ संकल्प की वजह से सफल रहते हैं आंध्र प्रदेश के लोग-PM

    पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस पर ट्वीट करते हुए कहा है, "आंध्र प्रदेश की मेरी बहनों और भाइयों को बधाई। आंध्र के लोग अपने कौशल, दृढ़ संकल्प और तपस्या के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि वे कई क्षेत्रों में सफल होते हैं। आंध्र के लोग हमेशा खुश, स्वस्थ और सफल रहें।"

    हरियाणा के स्थापना दिवस पर पीएम का ट्वीट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर लिखते हुए कहा है, " हरियाणा के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों बधाई। मेरी कामना है कि परंपरा और संस्कृति को सहेजकर रखने वाला यह राज्य विकास के नित नए मानदंड गढ़ता रहे।"

    केरल के स्थापना दिवस पर पीएम का ट्वीट

    पीएम मोदी ने केरल के स्थापना दिवस को लेकर लिखा है, "ये राज्य अपने सुरम्य परिवेश और अपने लोगों के मेहनती स्वभाव के लिए व्यापक रूप से प्रशंसित है। केरल के लोग अपने विभिन्न प्रयासों में सफल हों।"

    पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर क्या कहा?

    मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने लिखा है, "मध्य प्रदेश के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधन और कला-संस्कृति से समृद्ध यह प्रदेश यूं ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।"

    अनुसंधान और उद्यम में सबसे आगे है कर्नाटक- पीएम मोदी

    कर्नाटक के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कहा है, "कर्नाटक राज्योत्सव के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। कर्नाटक ने अपने लोगों के अभिनव उत्साह के कारण एक विशेष पहचान बनाई है। राज्य उत्कृष्ट अनुसंधान और उद्यम में सबसे आगे है। कर्नाटक आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूए।"

    राहुल गांधी ने भी दी बधाई

    आपको बता दें कि इन पांच राज्यों के स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा है, "भारत में हर राज्य का गठन लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव पर किया गया था, जिन्हें आज हर कीमत पर संरक्षित करने की आवश्यकता है। हमारे भाइयों और बहनों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+