पीएम मोदी ने विपक्षी दलों की मीटिंग में बताया किसे पहले मिलेगी coronavirus Vaccine, सबसे पहले 1 करोड़ हेल्थ वर्कर्स को लगेगी वैक्सीन

एक करोड़ हेल्थ वर्कर्स के बाद 27 करोड़ सीनियर सिटिजंस को लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर आगे की रणनीति तैयार करने के लिए विपक्षी दलों के साथ एक बैठक की। पीएम मोदी की अगुवाई में ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई है। इस दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों ने कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी देने और इसके वितरण पर मंथन किया। बैठक में पीएम मोदी ने बताया कि भारत में वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद किसे सबसे पहले इसका पहला टीका दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देशभर में पहले उन लोगों का टीकाकरण किया जा सकता है जिनके कोविड-19 की वजह से मरने की संभावना अधिक है। बुजुर्गों, गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहले टीका लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसने दौरान बताया गया कि करीब 1 करोड़ हेल्थ वर्कर्स को सबसे पहले वैक्सीन दी जाएगी। हेल्थ वर्कर्स के बाद 2 करोड़ फ़्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। वहीं तीसरे नंबर पर 27 करोड़ सीनियर सिटीज़न को वैक्सीन दी जाएगी।

pm Narendra Modi

कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार की आगे की रणनीति क्या होगी इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न दलों के सदस्यों के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में बेंगलुरु से पूर्व पीएम और जनता दल (सेकुलर) के प्रमुख एचडी देवगौड़ा भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी जरूर आई है लेकिन कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच विशेषज्ञों का भी कहना है कि सर्दियों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आ सकती है। कोरोना संकट पर शुक्रवार को हुई बैठक में कोविड-19 वैक्सीन पर चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी की बैठक में कोरोना संकट को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बता दें कि देश में महामारी के बढ़ते मरीजों को देखते हुए पीएम मोदी पहले भी कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर चुके हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के अलावा कोरोना वायरस पर पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और गुलाम नबी आजाद, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन, वाईएसआर कांग्रेस के मिधुन रेड्डी और विजयाराई रेड्डी, AIMIM से इम्तियाज जलील, AIADMK से नवनीत कृष्णन, लोक जनशक्ति पार्टी से चिराग पासवान, बीजू जनता दल से चंद्रशेखर साहू, शिवसेना से विनायक राउत, जेडीयू से आरसीपी सिंह, DMK से TRK बालू और तिरुचि शिवा, एनसीपी से शरद पवार, समाजवादी पार्टी से राम गोपाल यादव, बसपा से सतीश मिश्रा, AAP से संजय सिंह , TRS से नाम नागेश्वर राव, टीडीपी से जय गल्ला और अकाली दल से सुखबीर बादल हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी की सर्वदलीय बैठक पर राहुल गांधी का तंज, आशा है आज पता चलेगा कि फ्री कोरोना वैक्सीन कब तक दी जाएगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+