PM मोदी की सर्वदलीय बैठक पर राहुल गांधी का तंज, आशा है आज पता चलेगा कि फ्री कोरोना वैक्सीन कब तक दी जाएगी?

PM मोदी की सर्वदलीय बैठक पर राहुल गांधी का तंज, आशा है आज पता चलेगा कि फ्री कोरोना वैक्सीन कब तक दी जाएगी?

Rahul Gandhi on PM Narendra Modi all-party meeting: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज (शुक्रवार 4 दिसंबर) होने वाली सर्वदलीय बैठक पर तंज किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि आशा है आज की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी बता दें कि आखिर भारतीयों को कोरोना वैक्सीन फ्री में कब तक दी जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आज 10: 30 बजे से शुरू होने की संभावना है। इस बैठक में पीएम मोदी देश के नेताओं के साथ कोरोना वैक्सीन या फिर लॉकडाउन दोबारा लगे या नहीं...इसपर चर्चा करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी कोरोना वैक्सीन वितरण की योजना पर भी चर्चा कर सकते हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा , ''हमें आशा है कि आज सर्वदलीय बैठक में PM ये स्पष्ट करेंगे कि हर भारतीय को मुफ़्त कोरोना वैक्सीन कब तक दी जाएगी।''

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने 3 दिसंबर को वैक्सीन को लेकर किए ट्वीट में भी पीएम मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था, पीएम ने कहा सभी को वैक्सीन लगेगा। बिहार चुनाव में भाजपा ने कहा, बिहार में सभी को फ्री में मिलेगी वैक्सीन। लेकिन भारत सरकार ने कभी नहीं कहा कि सभी को टीका मिलेगा। वास्तव में पीएम का स्टैंड क्या है?

कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी पर राहुल गांधी लगातार हमला कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी 3 कृषि कानून को लेकर किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने अपने ताजा ट्वीट में कहा है, काले कृषि कानूनों को पूर्ण रूप से रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकार करना भारत और उसके किसानों के साथ विश्वासघात होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+