पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी, गृहमंत्री और राष्ट्रपति
नई दिल्ली। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह दिल्ली के सदैव अटल बिहारी स्मारक पहुंच और पूर्व पीएम को याद किया। उनके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंग, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Recommended Video
बता दें पीएम नरेंद्र मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ में उनके नाम से बन रहे मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास करने वाले हैं। इससे पहले मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रोहतांग दर्रे में बनी सुरंग का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने को मंजूरी दी गई है। गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे पहले गैर-कांग्रेसी नेता थे, जिन्होंने पीएम के तौर पर 5 साल का कार्यकाल पूरा किया था।
अटल बिहारी वाजपेयी को जनसंघ के दौर से लेकर बीजेपी तक देश में दक्षिणपंथी राजनीति की धुरी माना जाता था। पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में पहली बार सत्ता में आने के बाद 2015 में अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न सम्मान भी प्रदान किया था।












Click it and Unblock the Notifications