राहुल गांधी के आरोप पर पीएम मोदी का जवाब- इन लोगों ने मां भारती की भुजाएं काट दी, टुकड़े कर दिए
PM Modi Statement in lok sabha: लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के तीसरे दिन गुरुवार को पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। वहीं अंत में सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बात रख रहे हैं। पीएम मोदी ने इस मौके पर विपक्षी गठबंधन इंडिया द्वारा लगाए गए आरोपों का एक-एक करके जवाब दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा पर बोलते हुए मणिपुर हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला किया था। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने मोदी सरकार को भारत माता का हत्यारा तक कह डाला था। वहीं गुरुवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में अपनी स्पीच के दौरान इस बात का भी करारा जवाब दिया।
ये लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग का साथ देते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इन लोगों ने मां भारती की भुजाएं काट दी,उनके टुकड़े कर डाले। राहुल गांधी को लेकर पीएम मोदी ने कहा सदन में भारत माता पर जो कहा गया, उससे देश आहात है। ये लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग का साथ देते हैं।
"कुछ लोग भारत मां की मृत्यु की कामना कर रहे हैं"
'कांग्रेस का इतिहास मां भारती को छिन्न-भिन्न करने का रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कुछ लोग भारत मां की मृत्यु की कामना कर रहे हैं, ये वो लोग हैं जिन्होंने देश के तीन टुकड़े किए। वंदेमातरम गीत के भी इन लोगों ने टुकड़े किए, तुष्टीकरण की नीति से टुकड़े किए।'
मेरी भारत माता की हत्या कर दी है
बता दें राहुल गांधी ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मणिपुर हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर जमकर आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने कहा था "मैं कुछ दिन पहले मणिुपुर गया और हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिन्दुस्तान नहीं है। पीएम मोदी ने दो हिस्सों में बांट दिया। उन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या कर दी है... आप भारत के संरक्षक नहीं हैं, भारत मेरी मां, मेरी भारत माता की हत्या कर दी है।"












Click it and Unblock the Notifications