लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी अमेठी में जाकर राहुल गांधी को देंगे चुनौती

नई दिल्ली: कहते हैं दिल्ली में सत्ता का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है। इसी वजह से लोकसभा चुनाव 2019 में हर किसी की नजर यूपी में है। भाजपा ने साल 2014 के चुनाव में यूपी में सहयोगियों के साथ मिलकर 73 सीटें जीती थी। भाजपा को रोकने के लिए सपा-बसपा जहां एक साथ आ गए हैं। वहीं राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भी फ्रटफुंट पर खेलने को तैयार है। इसी रणनीति के तहत प्रियंका गांधी को उन्होंने कांग्रेस का महासचिव बनाया है। इसी के साथ उन्हें यूपी का प्रभारी भी बन गया है।

राहुल को अमेठी में देंगे चुनौती

राहुल को अमेठी में देंगे चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दस दिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जगहों का दौरा कर सकते हैं। इसमें आज उनका होने वाला काशी दौरा भी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल के संसदीयक्षेत्र अमेठी का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी की यात्रा प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाने के बाद हो रही है। पीएम मोदी आज वाराणसी में तो रविवार को गोरखपुर में होंगे। इस महीने के आखिर में वो प्रयागराज और अमेठी का दौरा कर सकते हैं। मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। वही अमित शाह ने पिछले साल अमेठी में रैली की थी।

मोदी ने सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का किया था दौरा

मोदी ने सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का किया था दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल पहली बार सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा किया था। बीजेपी 2019 के चुनाव में अमेठी और रायबरेली सीटों पर भाजपा को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और साल 2014 में राहुल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली स्मृति ईरानी भी पीएम मोदी की 27 फरवरी को होने वाली रैली में शामिल होंगी। मोदी हिंदुस्तान एयरनोटिक्स लिमिटेड(एचएएल) के कार्यक्रम में अमेठी दौरे के दौरान शिरकत करेंगे। राहुल गांधी राफेल के मुद्दे पर लगातार उन्हें घेर रहे हैं।

पीएम मोदी कुंभ में भी करेंगे स्नान

पीएम मोदी कुंभ में भी करेंगे स्नान

पीएम मोदी इसी दिन प्रयागराज या अगले दिन जाएंगे जिसे पहले इलाहाबाद नाम से जाना जाता है। वहां वो कुंभ में स्नान करेंगे। पीएम 24 फरवरी को गोरखपुर से पीएम किसान सम्मान योजना का उद्धघाटन करेंगे और किसानों को पहली किस्त के रूप में 2000 हजार रुपये की सौगात देंगे। पीएम मोदी यहां एक चीनी मिल भी लॉन्च करेंगे। इससे गन्ने की खेती करने वाले 4000 किसानों को फायदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+