पीएम मोदी ने देखी है फिल्म 'पा', ये सुनकर अमिताभ बच्चन का ये था रिएक्शन

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेकर सबको हैरत में डाल दिया, सोशल मीडिया पर बेहद चर्चित रहा ये वीडियो इंटरव्यू राजनीतिक गलियारों और टीवी डिबेट में भी छाया रहा, यह साक्षात्कार पूरी तरह से गैर-राजनीतिक था, जिसमें पीएम मोदी ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की, इस दौरान पीएम ने अपनी पसंद के बारे में भी बताया और कहा कि वो भी आम लोगों की तरह कभी फिल्में देखा करते थे लेकिन अब उन्हें वक्त नहीं मिल पाता है।

पीएम मोदी ने देखी है फिल्म 'पा'

पीएम मोदी ने देखी है फिल्म 'पा'

दरअसल एक्टर अक्षय कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा था कि क्या आप फिल्में देखते हैं? आपने आखिरी फिल्म कौन सी देखी थी?' मोदी ने बताया, उन्हें फिल्में देखने का ज्यादा वक्त नहीं मिल पाता है, एक बार जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब अमिताभ बच्चन आए थे, उन्होंने मुझसे निवेदन किया था कि मैं उनकी फिल्म 'पा' देखूं।

'ए वेडनसडे' भी देखी है पीएम ने

ऐसा ही एक बार अनुपम खेर के साथ भी हुआ था, जिन्होंने आतंकवाद पर एक फिल्म बनाई थी, 'ए वेडनसडे', मैं उनके साथ वो फिल्म देखने गया था, लेकिन मुझे अब वक्त नहीं मिल पाता है।

पीएम की बात सुनकर अमिताभ ने किया ये Tweet

मोदी के इस बयान पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी रिएक्शन आया है, उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया है कि असाधारण, पहला अनुभव, पीएम मोदी का फिल्म इंडस्ट्री के स्टार अक्षय कुमार ने इंटरव्यू ल‍िया, सम्मान, सादर।

पीएम मोदी को पसंद है ये दो गाने

इस इंटरव्यू के दौरान पीएम ने यह भी बताया कि उन्हें पुराने गाने बेहद पसंद हैं, उनके दो फेवरेट फिल्मी गीत हैं, जो वो कभी पहले सुना करते थे, ये गीत हैं ज्योति कलश छलके.. और ओ पवन वेग से उड़ने वाले घोड़े... हैं।

पीएम को पुरानी फिल्मों के गाने हैं पसंद

आपको बता दें कि ज्योति कलश छलके.. गीत साल 1961 में आई फिल्म 'भाभी जी की चूड़ियां' का गाना है जिसे सुधीर फड़के और लता मंगेशकर ने गाया था, जबकि ओ पवन वेग से....गीत साल 1961 में ही प्रदर्शित हुई फिल्म 'चित्तौड़' का गाना है, जिसे कि लता मंगेशकर ने ही गाया है।

पीएम मोदी ने खोले हेल्थ के राज

आपको बता दें कि इस इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने अपने हेल्थ से जुड़े सीक्रेट भी बताए, उन्होंने कहा कि जुकाम होने पर सादा पानी की बजाय गर्म पानी पीते हैं, इस दौरान 24-48 घंटे तक पानी के अलावा कुछ नहीं खाते हैं, फास्टिंग करते हैं। सरसों के तेल को थोड़ा सा गर्म करके रात को नाक में 2-3 बूंद डालता हूं। थोड़ी जलन होती हैं लेकिन जुकाम दूर हो जाता है, उन्होंने योग को महाशक्ति बताया और ये भी कहा कि वो त्वचा को रूखी होने से बचाने के लिए अपनी युवावस्था में अरंडी का तेल लगा लेते थे वो भी कभी-कभी।

ANI के सहयोग से हुआ इंटरव्यू का प्रसारण

मालूम हो कि हिंदी सिनेमा के सुपर स्टार अक्षय कुमार ने नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया, जिसका प्रसारण बुधवार सुबह 9 बजे टीवी चैनलों पर ANI के सहयोग से हुआ, यह पहला मौका था जब पीएम मोदी का इंटरव्यू किसी पत्रकार ने नहीं बल्कि फिल्म अभिनेता ने लिया।

यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+