PM Modi Vande Bharat Express का उद्घाटन करेंगे, मात्र 5 घंटे 15 मिनट में दिल्ली से हिमाचल की यात्रा
PM Modi Vande Bharat Express का उद्घाटन 13 अक्टूबर को करें। Delhi to Himachal Vande Bharat Express देशभर में इस कैटेगरी की चौथी ट्रेन सेवा होगी। PM Modi Vande Bharat Express delhi to himachal inauguration
PM Modi Vande Bharat Express का उद्घाटन 13 अक्टूबर को करें। Delhi to Himachal Vande Bharat Express देशभर में इस कैटेगरी की चौथी ट्रेन सेवा होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से कहा गया, पीएम मोदी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के बीच चलेगी।

किस दिन चलेगी ट्रेन
Delhi to Himachal Vande Bharat Express ट्रेन के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक "सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन दिल्ली और ऊना जिले के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, वंदे ऊना दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर सभी दिनों में संचालित की जाएगी।
Vande Bharat Express की टाइमिंग क्या होगी
अधिकारी ने कहा, "हालांकि, नियमित सेवा शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं की गई है।" उन्होंने बताया, नई दिल्ली से अंब अंदौरा जाने के लिए ट्रेन संख्या 22447 सुबह 5:50 बजे रवाना होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस 11:05 बजे अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, यानी महज पांच घंटे और 15 मिनट में दिल्ली से ऊना की ट्रेन जर्नी पूरी होगी। ऊना से दिल्ली आने के लिए ट्रेन संख्या 22448 अंब अंदौरा स्टेशन से दोपहर 1 बजे प्रस्थान करेगी। ये वंदे भारत ट्रेन शाम 6:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन में 16 कोच, चार राज्यों और एक केंद्रशासित से गुजरेगी
भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि ऊना दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच होंगे। ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब के बाद सीधे हिमाचल के ऊना जिले में रुकेगी। यह चौथी वंदे भारत ट्रेन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी।
Vande Bharat Express क्यों खास है
बता दें कि हाल ही में, वंदे भारत ट्रेन श्रृंखला के तहत तीसरी सेवा गत 30 सितंबर को शुरू हुई थी। गुजरात की राजधानी गांधीनगर से पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया था। एक अक्टूबर से इस ट्रेन का वाणिज्यिक परिचालन शुरू हुआ। गौरतलब है कि स्वदेशी रूप से डिज़ाइन की गई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दिल्ली-वाराणसी और दिल्ली-कटरा मार्गों पर भी चलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications