PM मोदी ने किया 'हर घर तिरंगा' फहराने का आवाह्न, बोले- अब आजादी का अमृत-महोत्सव मनाएंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' फहराने का आग्रह किया है। मोदी ने आज कहा कि, यह मुहिम राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। मोदी ने ट्विटर पर कहा कि, 22 जुलाई का भारत के इतिहास में विशेष महत्व है क्योंकि 1947 में इसी दिन राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया गया था।

आज 'तिरंगा दिवस' के मौके पर देशवासियों से अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'इस वर्ष जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम 'हर घर तिरंगा' अभियान को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में प्रदर्शित करें। यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा।'

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'आज 22 जुलाई के दिन का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है। 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था। हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति और पंडित नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे सहित इतिहास से कुछ दिलचस्प बातें शेयर कर रहा हूं।'
उन्होंने लिखा, 'आज, हम उन सभी लोगों के महान साहस और प्रयासों को याद करेंगे, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन से लड़ रहे थे। आज हम उनके विजन को पूरा करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।'

मोदी ने ट्वीट किया, "आइए आज, हम उन सभी लोगों के साहसिक प्रयासों और राष्ट्रभक्ति को याद करें, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन से लड़ते हुए स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था। हम उनकी दृष्टि को पूरा करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।"
सरकार की ओर से कहा गया कि, पीएम मोदी की अगुवाई में शुरू किए गए 'हर घर तिरंगा' अभियान का मकसद देश के हरेक नागरिक के दिल में देशभक्ति को बढ़ावा देना है। इस बीच स्वतंत्रता सेनानियों के घरों की पहचान करके 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पुलिस बैंड की धुन बजाई जाएगी। छात्रों, एनसीसी कैडेटों और स्वयंसेवकों की प्रभात फेरियां भी निकलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications