कोरोना की स्थिति को लेकर देशभर के प्रमुख डॉक्टरों, शीर्ष फार्मा कंपनियों के साथ बातचीत करेंगे पीएम मोदी

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4:30 बजे कोरोना वायरस की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के प्रमुख डॉक्टरों से बातचीत करेंगे।

नई दिल्ली, 19 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे कोरोना वायरस की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के प्रमुख डॉक्टरों से बातचीत करेंगे। वहीं, शाम 6 बजे, वह देश की शीर्ष फार्मा कंपनियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करेंगे।

PM Modi

देश में कोरोना के कारण भायवह हालात हो चुके हैं। सोमवार को भारत में कोरोना के 273,810 नए मामले दर्ज किए गये। यह एक दिन में कोरोना के मामलों का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस से 1,619 लोगों की मौत हो चुकी है। नई मौतों के साथ देश में कोरोना से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 178,769 पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना से मौत: सबने मोड़ा मुंह, मां के शव को ठेले पर लादकर श्‍मशान पहुंचा बेटा

मालूम हो कि कोरोना से हुई मौतों के मामले में अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको के बाद भारत का नंबर आता है। देश में महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली जैसे राज्य कोरोना की भारी मार झेल रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि केंद्र सरकार एक बार फिर से देश में पूर्णत: लॉकडाउन लगाने का विचार कर रही है। राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलो के चलते एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना वायरस के 25,462 नए मामले सामने आए हैं, जबक इस दौरान 161 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र और दिल्ली देश के उन 10 राज्यों में शामिल हैं जिनमें देश के 78.58 प्रतिशत कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के सक्रीय मामलों की संख्या 19,29,329 हो गई है, जो कि दुनिया भर में पाये जाने वाले केसों का 12.81 प्रतिशत है।

इससे पहले आज सुबह 11.30 बजे पीएम मोदी ने कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर एक अहम बैठक की थी। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी कमी की शिकायत और केंद्र सरकार से मामले का संज्ञान लेने की गुजारिश के बाद पीएम ने यह बैठक की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+