एयरफोर्स वन जैसा मोदी का एयइंडिया वन, मिसाइल के हमले से भी बेअसर

नई दिल्‍ली। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स ऐसे ही नहीं हैं बल्कि उनसे जुड़ी हर बात उन्हें ताकतवर बनाती है। इन सब बातों में से ही एक है उनका एयरक्राफ्ट एयरफोर्स वन। अब एयरफोर्स वन की ही तरह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी अब एक ऐसे एयरक्राफ्ट की मंजूरी दी जाएगी जो किसी भी मिसाइल के हमले को भी बेअसर कर देगा।

boeing-777-300-pm-modi

पीएम मोदी के लिए होगा एयरइंडिया वन

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 25 जून को होने वाली डिफेंस एक्‍यूजीशन काउंसिल की मीटिंग में डिफेंस मिनिस्‍टर मनोहर पार्रिकर दो बोइंग 777-300 एयरक्राफ्ट्स की खरीद की मंजूरी दे सकते हैं।

इस एयरक्राफ्ट को बाद में एयरइंडिया वन नाम दिया जाएगा। आपको बता दें कि पीएम मोदी अक्‍सर ही विदेश दौरों पर रहते हैं और सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो वह आत‍ंकियों का नंबर वन टारगेट हैं। ऐसे में उनके एयरक्राफ्ट का भी सभी सुरक्षा इंतजामों से लैस होना काफी अहम है।

एक नजर डालिए एयरइंडिया वन के नाम से पीएम मोदी के बेड़े में शामिल होने वाले इस एयरक्राफ्ट की कुछ खूबियों पर।

रॉकेट के हमले में भी पीएम मोदी रहेंगे सुरक्षित

  • बोइंग 777-300 कम्‍यूनिकेशन की सभी एडवांस्‍ड सुविधाओं से लैस है।
  • यह एयरक्राफ्ट ग्रेनेड और रॉकेट अटैक में भी सुरक्षित रह सकता है।
  • दुश्‍मन के रडार को भांप कर उसे पूरी तरह से लॉक कर सकता है।
  • इसमें एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम भी इंस्टॉल है।
  • डिफेंस सिस्टम में रडार वॉर्निंग रिसीवर्स और मिसाइल अप्रोच वॉर्निंग सिस्‍टम भी।
  • इसमें कम से कम 2,000 लोगों के लिए खाना स्टोर हो सकता है।
  • किसी भी इमरजेंसी की हालत में हवा में ही फ्यूल भरने की सुविधा।
  • 24 घंटे डॉक्‍टरों की सुविधा ।
  • इस एयरक्राफ्ट में इमरजेंसी सर्जरी के लिए एक ऑपरेशन थियेटर भी है।
  • ब्रॉडबैंड, रेडियो और टेलीकॉम कनेक्‍शंस की भी सुविधा।
  • एयरइंडिया वन में एक, दो नहीं बल्कि पूरे 19 टीवी सेट्स होंगे।
  • एक एग्जिक्‍यूटिव ऑफिस और एक बेडरूम भी इसमें मौजूद होगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+