पाकिस्तान पर एक और 'हमला': भारत तोड़ सकता है हवाई संपर्क
नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर चौतरफा दबाव बनाना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में भारत अब पाकिस्तान के साथ हवाई संपर्क समाप्त करने पर विचार कर रहा है।

अंग्रेजी अखबर टाइम्स ऑफ इंडिया ने उड्डयन मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से खबर लिखा है कि 'पीएमओ ने दो मुद्दों- दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय उड़ान समझौतों और एयर स्पेस से गुजरने वाली पाकिस्तानी एयरलाइंस पर जानकारियां मांगी हैं।
अखबार के मुताबिक अधिकारी ने बताया है कि इस बारे में अंतिम निर्णय पीएमओ लेवल पर लिया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक यह जानकारी तीन दिन पहले मांगी गई थी।
ससंद हमले के बाद पाकिस्तान से समाप्त हुआ था हवाई संपर्क
साल 2001 में हुए ससंद हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ हवाई संपर्क समाप्त कर लिया था। उस वक्त इंडियन एयरलाइंस ने पाकिस्तान पाकिस्तान के लिए उड़ानें बंद कर दी थी। सरकार ने पाकिस्तानी एयरलाइंस पर भारतीय वायु सीमा का इस्तेमाल करने के लिए भी रोक लगा दी थी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारतीय एयरलाइंस को प्रतिबंधित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications