Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ASEAN Summit 2020: आसियान-भारत शिखर बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत और 10 दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के संगठन आसियान के बीच डिजिटल शिखर बैठक की गुरुवार को सह-अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक कोरोना वायरस महामारी के कारण आए आर्थिक संकट से उबरने और रणनीतिक संबंधों को व्यापक बनाने पर केंद्रित हो सकती है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि शिखर सम्मेलन आसियान-भारत की रणनीतिक साझेदारी की स्थिति की समीक्षा करेगा और कनेक्टिविटी, समुद्री सहयोग, व्यापार और वाणिज्य, शिक्षा और क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति का जायजा लेगा।

PM Modi to co chair virtual India-ASEAN summit on Thursday

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन आसियान को क्षेत्र का सबसे प्रभावशाली समूह माना जाता है तथा भारत, चीन, जापान और आस्ट्रेलिया इसके संवाद साझेदार हैं। यह शिखर बैठक उस वक्त हो रही है जब दक्षिणी चीन सागर और पूर्वी लद्दाख में चीन का आक्रामक व्यवहार देखने को मिल रहा है। कई आसियान देशों का दक्षिणी चीन सागर में चीन के साथ सीमा विवाद है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन वर्चुअल होगा।

प्रधानमंत्री मोदी इस 17वें आसियान-भारत शिखर की बैठक की वियतनामी प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के साथ सह-अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस शिखर बैठक में शामिल नेता आसियान-भारत के बीच संबंध को मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा करेंगे और आसियान-भारत कार्य योजना (2021-2025- के अनुमोदन पर भी गौर करेंगे। इसके अलावा COVID-19, महामारी के बाद की आर्थिक सुधार और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की जाएगी।

आसियान में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यामां और कंबोडिया शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल नवंबर में बैंकॉक में हुई 16वीं आसियान-भारत शिखर बैठक में शामिल हुए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+