कौन हैं हरमोहन सिंह, जिनकी 10वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी करेंगे संबोधन
नई दिल्ली, 25 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवंगत हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 4.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है। हरमोहन सिंह यादव समुदाय के बड़े नेता थे और उनकी एक विशेष पहचान थी। किसानों, पिछड़ा समुदाय और समाज के हर वर्ग के लिए हरमोहन सिंह के योगदान को प्रधानमंत्री याद करेंगे।

बता दें कि हरमोहन सिंह राजनीति में काफी लंबे समय तक सक्रिय रहे थे और उन्होंने कई अहम पद पर अपना अमूल्य योगदान दिया। हरमोहन सिंह एमएलसी, एमएलए, राज्यसभा के सदस्य, अखिल भारतीय यादव महासभा के चेयरमैन रह चुके हैं। कानपुर और अन्य इलाकों में कई शैक्षणिक संस्थानों को भी स्थापित करने में उनका अहम योगदान था। उन्होंने अपने बेटे सुखराम सिंह के साथ मिलकर इस कार्य को आगे बढ़ाया था। हरमोहन सिंह को श1991 में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। 1984 में हुए सिख दंगों के वक्त हरमोहन सिंह ने कई सिखों की जान बचाई थी, उनके इस अदम्य साहस के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications