'...तो 300 रुपए लीटर दूध और 500 रुपए किलो दालें मिलतीं': महंगाई के बहाने पीएम मोदी के निशाने पर विपक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर फिर से जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने लोगों का आगाह किया कि अगर पहले की सरकारें अभी होतीं तो महंगाई आसमान को छू हो रही होती। पीएम मोदी ने गुजरात के राजकोट में कई विकास योजनाओं की शुरुआत के बाद विपक्ष को निशाने पर लिया है।
'...तो 300 रुपए लीटर दूध और 500 रुपए किलो दालें मिलतीं'
पीएम मोदी ने दावा किया है कि बीजेपी सरकार ने कोविड महामारी और यूक्रेन युद्ध के बावजद महंगाई को नियंत्रण में रखने ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अगर अभी पिछली सरकार होती तो दूध 300 रुपए लीटर मिल रहा होता और दालें 500 रुपए किलो मिलतीं।

RERA से मध्यम वर्ग के लाखों रुपए बचे हैं- पीएम मोदी
इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी सरकार की सफलताओं को सामने रखते हुए कहा कि RERA की वजह से मध्यम वर्ग के लाखों रुपए बचे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले लोग 1 जीबी डेटा के लिए 300 रुपए के करीब खर्च करते थे। लेकिन, आज यह काफी सस्ती हो चुकी हैं। उनके अनुसार इसकी वजह से लोगों को अपने डेटा बिल पर महीने में करीब 5,000 रुपए बचाने में मदद मिल रही है।
'अब 7 लाख रुपए (सालाना) की आय तक कोई इनकम टैक्स नहीं लगता'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने मध्यम वर्ग को ज्यादा बचत कराने में मदद की कोशिश की है। उन्होंने उदाहरण दिया कि '9 वर्ष पहले 2 लाख रुपए (सालाना) की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगता था। अब 7 लाख रुपए (सालाना) की आय तक कोई इनकम टैक्स नहीं लगता।'
'चेहरे, पाप, आदतें सब वही की वही हैं....'
विपक्षी इंडिया गठबंधन की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा, 'चेहरे, पाप, आदतें सब वही की वही हैं, लेकिन ग्रुप का नाम बदल दिया गया है।' उन्होंने कहा, 'अब जब राष्ट्र आगे बढ़ रहा है तो कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है.....उन्हें इस बात की नाराजगी है कि लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं.....यही कारण है कि ये भ्रष्ट और वंशवादियों ने अपने ग्रुप का नाम बदल लिया है।'
पीएम मोदी ने गुजरात के लोगों की सराहना की
पीएम मोदी ने राजकोट में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, जिसमें एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शामिल है। उन्होंने गुजरात के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हीं की कोशिशों के चलते गुजरात अब मिनी जापान बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी बोले,' जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, मैंने कहा था कि गुजरात मिनी जापान बन रहा है, लेकिन उस समय, बहुत सारे लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था, लेकिन आज आपने (लोगों ने) इसे पूरा किया है।'












Click it and Unblock the Notifications