'कांग्रेस, वामपंथियों ने केरल में की 'लूट', अब संस्कृति कुचलने का प्रयास', पथानामथिट्टा की रैली में गरजे पीएम
PM Modi in Kerala: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर पीएम मोदी ने केरल में एक बार फिर से 'अबकी बार 400 पार' का नारा दोहराया। पीएम ने पथानामथिट्टा की रैली में कहा कि केरल की राजनीति को ताजगी की जरूरत है। यहां के लोग अब बीजेपी के इस नारे को दोहरा रहे हैं। रैली में मंच से पीएम ने कांग्रेस और वामपंथी दलों एलडीएफ और यूडीएफ को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केरल का हमेशा से आध्यात्मिकता से जुड़ाव रहा है। लेकिन राज्य में लूट के बाद अब यहां की संस्कृति को भी कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।
पीएम मोदी शुक्रवार को केरल के पथानामथिट्टा पहुंचे। जहां वे एक सार्वजनिक जनसभा में शामिल हुए। रैली में पीएम ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बड़े दावे किए। मंच से पीएम ने कहा कि केरल के युवाओं में बीजेपी को लेकर उत्साह है। पीएम ने दावा किया कि पथानामथिट्टा से बीजेपी उम्मीदवार अनिल के एंटनी जनता की सेवा करने के लिए पूरे जोश में हैं।

पीएम ने बीजेपी के नारे को एक बार फिर दोहराया। लोकसभा चुनाव को लेकर मंच से उन्होंने कहा 'अबकी बार 400 पार'। पीएम ने दावा किया कि केरल के लोग भी यही कह रहे हैं।
केरल में पीएम मोदी ने कहा, "केरल की संस्कृति आध्यात्मिकता से जुड़ी है, लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ इसे कुचलने के लिए जाने जाते हैं। केरल की संस्कृति शांति को बढ़ावा देती है लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ राजनीतिक हिंसा में विश्वास करते हैं। एलडीएफ सोना लूटने के लिए जाना जाता है, यही यूडीएफ की पहचान है।" सौर ऊर्जा लूट से है। लूट के इस खेल को रोकने के लिए मैं आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं।"
मंच से पीएम ने आगे कहा, "जिन राजनीतिक दलों का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना है, वे कभी भी लोगों के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकते। एलडीएफ और यूडीएफ यहां एक-दूसरे से लड़ने का नाटक करते हैं लेकिन दिल्ली में वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं। केरल को कांग्रेस और वामपंथियों ने लूटा है ये बात राज्य के लोग समझ चुके हैं।"












Click it and Unblock the Notifications