केरल में दो ईसाई गुटों के बीच चल रहे विवाद का निपटारा करेंगे PM मोदी, जनवरी में मीटिंग संभव
नई दिल्ली। PM modi sort out Orthodox and Jacobite issue केरल के मलनकारा चर्च पर कब्जे को लेकर दो ईसाई गुटों में चल रहे विवाद का निपटारा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। दरअसल, पीएम मोदी को जैकोबाइट और ऑर्थोडॉक्स के बीच चल रहे झगड़े में हस्तक्षेप करने को कहा गया था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार कर लिया है। ये जानकारी मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने दी है।

जनवरी में हो सकती है मीटिंग
उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस के बाद दोनों गुटों के साथ चर्च की संपत्ति के विवाद का सौहार्दपूर्ण निपटारा कराने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी और दोनों पक्षों के बीच ये मीटिंग जनवरी में हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों पक्षों के साथ अलग-अलग मीटिंग करेंगे उसके बाद एक संयुक्त मीटिंग होगी, जिसमें पीएम मोदी और दोनों ईसाई गुट शामिल होंगे।
अमित शाह से इस विवाद को लेकर की जाएगी चर्चा
मिजोरम के राज्यपाल ने बताया है कि उन्होंने पीएम मोदी को इस विवाद के बारे में जानकारी दी है और इस विवाद का हल निकालने के लिए उनसे मदद मांगी थी, जिसके लिए वो तैयार हो गए हैं। राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने बताया है कि वो इस बारे में गृहमंत्री अमित शाह से भी चर्चा करेंगे।
कानून व्यवस्था पर पड़ रहा है असर
आपको बता दें कि केरल में दो ईसाई गुटों के बीच बढ़ते इस संघर्ष ने राज्य में कानून व्यवस्था की भी समस्याएं खड़ी कर दी हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी इन गुटों के बीच हस्तक्षेप कर चुके हैं, लेकिन वो दोनों पक्षों के रूख को बदलने में नाकाम साबित रहे।












Click it and Unblock the Notifications