बिहार में मां के अपमान पर भावुक हुए पीएम मोदी, विपक्ष पर फूटा जनता का गुस्सा, महिलाओं ने क्या कहा?
PM Modi: बिहार की परंपराओं और संस्कृति को सम्मान देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में ऐसा भावुक संबोधन किया जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। हाल ही में महागठबंधन की रैली में उनकी दिवंगत मां के लिए कही गई आपत्तिजनक बातों पर पीएम मोदी ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह अपमान सिर्फ उनकी मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां, बहन और बेटी का है, और इस दर्द को बिहार की जनता ने भी गहराई से महसूस किया है।
पीएम मोदी ने कहा, "मां हमारी दुनिया है, मां हमारा सम्मान है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि परंपरा से भरे बिहार में ऐसा कुछ सुनने को मिलेगा। मेरी मां के लिए जो बातें कही गईं, वह सिर्फ मेरी मां का नहीं, बल्कि पूरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है। मैं जानता हूं, बिहार की हर मां ने इस अपमान को महसूस किया है, और जितना दर्द मेरे दिल में है, उतना ही दर्द बिहार के लोगों के दिल में भी है।"

महिलाओं ने जताई नाराजगी
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी इस मुद्दे पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। एक महिला ने कहा, "देश की सभी मांओं और बहनों का अपमान हुआ है। हम चाहते हैं कि इस अपमान का चुनाव में करारा जवाब दिया जाए।"
#WATCH | At an event in Bihar today, Prime Minister Narendra Modi responded to the derogatory remarks on him and his late mother at a Mahagathbandhan event last month.
A woman in Bihar, who was a part of the event where PM spoke, says, "Mothers and sisters of the entire… https://t.co/Xxn4sDIcNo pic.twitter.com/yqgWT6x33s
— ANI (@ANI) September 2, 2025
एक अन्य महिला ने कहा, "हम बहुत आहत हैं। प्रधानमंत्री की मां का अपमान किया गया, मतलब देश की हर मां का अपमान किया गया। हमें भी अपमानित किया गया है, यह गलत हुआ है और इसका असर पूरे देश की माताओं पर पड़ा है।"
#WATCH | A woman in Bihar, who was a part of the event where PM spoke, says, "We are very hurt. Mother of our PM was abused. Mothers across the country were abused. We were abused. This should not have been done. This has hurt mothers across the country." pic.twitter.com/N3HNRifmYR
— ANI (@ANI) September 2, 2025
सीता देवी नाम की महिला ने कहा, "ये सिर्फ नरेंद्र मोदी जी की मां का नहीं, बल्कि बिहार की हर महिला का अपमान है। हम सब बहुत दुखी हैं।"
ये भी पढ़ें: PM Modi News: 'मेरी मां को गालियां दी गईं, छठी मईयां से मांगे मांफी',पीएम मोदी ने साधा राहुल-तेजस्वी पर निशाना
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बयान
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "हम भी बेहद दुखी हैं कि कांग्रेस और महागठबंधन ने लोकतंत्र को इस तरह शर्मसार किया। हम भी वही दर्द महसूस कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी जी महसूस कर रहे हैं। किसी राजनीतिक संगठन द्वारा प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरा बिहार इस दर्द में प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है।"
#WATCH | Patna: On PM Modi's statement on derogatory remarks against him and his late mother at a Mahagathbandhan event, Bihar's Deputy CM Samrat Chaudhary says, "We too are very saddened that the Congress and the Mahagathbandhan have disgraced democracy in this manner... We too… pic.twitter.com/l28nAOKpvH
— ANI (@ANI) September 2, 2025
रामदास आठवले का तीखा हमला
केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा, "पीएम मोदी ने सही कहा कि यह सिर्फ उनकी मां नहीं, बल्कि देश की हर मां का अपमान है। बिहार की जनता उन लोगों को सबक सिखाएगी जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोले।"
केरल में भी उठी आवाज
केरल के तिरुवनंतपुरम से भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताई गई। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नव्या हरीदास ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ गलत और असहनीय टिप्पणी की गई। इसके खिलाफ सबूत भी मौजूद हैं कि विधायक राहुल मामकूटाथिल ने यह बयान दिया। कांग्रेस उन्हें संरक्षण दे रही है। राहुल गांधी को इस पर देश से माफी मांगनी चाहिए और आरोपी विधायक को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।"
ये भी पढ़ें: VIDEO: जब चीन का नाम आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा सभागार, PM मोदी ने मुस्कुराकर पूछ लिया मजेदार सवाल












Click it and Unblock the Notifications