कांग्रेस के समय 10 करोड़ फर्जी सरकारी लाभार्थी थे: नरेंद्र मोदी
ईटी ग्लोबल समिट में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कागजों में 10 करोड़ ऐसे नाम चले आ रहे थे जो फर्जी लाभार्थी थे, ऐसे लाभार्थी जिनका जन्म नहीं हुआ था। ऐसी विधवाएं जो बेटी कभी पैदा ही नहीं हुई। हमने ऐसे 10 करोड़ फर्जी नामों को कागजों से हटाया है।
हमने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम को शुरू किया। हमने पैसे के लीकेज को रोका। एक प्रधानमंत्री कहकर गए थे एक रुपया पहुंचते हैं तो 15 रुपया पहुंचता है। हमने इस स्कीम से पूरे 100 पहुंचाने का काम किया है।

इससे देश के तीन लाख करोड़ रुपए गलत हाथ में जाने से बचे हैं। सरकार को जो चीजें खरीदनी नहीं होती है उसमे पारदर्शिता लाने के लिए जेम पोर्टल की शुरुआत की गई है। इससे सरकार की 65 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में सिर्फ पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग करके हमने 24 हजार करोड़ रुपए बचाए हैं। यही नहीं जिस स्वच्छता अभियान का कुछ लोग मजाक उड़ाते हैं, उस अभियान के तहत हमने सरकारी ईमारतों की जो सफाई कराई, उससे निकले कबाड़ को बेचकर हमने 1100 करोड़ रुपए बनाए।
हमने अपनी योजनाओं ऐसी बनाई जिससे देश के नागरिकों के पैसे बचें। आज जलजीवन मिशन की वजह से गरीबों को पीने का शुद्ध पानी मिल रहा है, इससे बीमारी पर पड़ने वाला उनका खर्च कम हुआ है।
आयुष्मान भारत ने गरीबों के एक लाख करोड़ रुपए बीमारी पर खर्च होने से बचाए हैं। हमने 80 फीसदी डिस्काउंट से देश के मध्यम वर्ग को दवाएं जन औषधि केंद्र से दे रहे हैं। जिन्होंने यहां से दवा खरीदी है उससे लोगों के 30 हजार करोड़ रुपए बचे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने नई योजनाएं बनाई है, लेकिन हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि हर पात्र लाभान्वित तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। हमने वर्तमान के साथ देश के भविष्य पर भी निवेश किया है।
किसी भी देश की विकास की यात्रा में एक समय ऐसा आता है जब सारी परिस्थितियां उसके पक्ष में होती हैं। जब वो देश अपने आपको आने वाली कई सदियों के लिए मजबूत बना लेता है। मैं भारत के लिए आज वही समय देख रहा हूं।
यह वो समय है जब हमारी ग्रोथ रेट लगातार बढ़ रही है, फिस्कल डेफिसिट घट रहा है। महंगाई नियंत्रित है। गरीबी कम हो रही है, खपत और निर्माण दोनों बढ़ रहा है। बैंक एनपीए में रिकॉर्ड कमी आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications