अधिकारियों के साथ बैठक में बोले पीएम- 1 बिलियन डोज के बाद भी आराम का वक्त नहीं, वरना आ जाएगा नया संकट
नई दिल्ली, 3 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कम से कम 40 जिलों के अधिकारियों के साथ वैक्सीन को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों आदि की कड़ी मेहनत की सराहना की, लेकिन ये भी साफ किया कि अभी आराम का वक्त नहीं है। अगर हम आराम करते हैं और ध्यान भटकाते हैं, तो नया संकट आ जाएगा।
Recommended Video

पीएम मोदी ने कहा कि अब तक की प्रगति आपकी मेहनत के कारण है। प्रशासन के हर सदस्य, आशा कार्यकर्ताओं ने बहुत काम किया। वे मीलों तक चले और दूर-दराज के स्थानों पर टीकाकरण ले गए, लेकिन अगर हम एक अरब (खुराक) के बाद ढीले हो जाते हैं, तो एक नया संकट आ सकता है। पीएम ने आगे कहा कि कहते हैं कभी भी बीमारी और दुश्मनों को कम नहीं आंकना चाहिए। इससे अंत तक लड़ना होगी, इसी वजह से मैं चाहता हूं कि थोड़ी सी भी ढिलाई ना बरती जाए।
ये बैठक उन जिलों के लिए थी, जहां 50 प्रतिशत से कम वयस्क आबादी को कोविड वैक्सीन की एक खुराक मिली है। इसके अलावा दूसरी डोज का भी औसत कम है। पीएमओ के मुताबिक इस बैठक में मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और मेघालय आदि के 40 जिलों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सीएम ने भी हिस्सा लिया।
बैठक में पीएम ने कहा कि पिछले 100 वर्षों की ये सबसे बड़ी महामारी थी। जिस वजह से राष्ट्र को चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन खास बात ये रही कि हमने नए समाधान खोजे और नए तरीकों का इस्तेमाल किया। बहुत से राज्यों ने आज 100 प्रतिशत पहली खुराक देने का लक्ष्य हासिल कर लिया है, उन्हें भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उसी तरह अन्य जिलों को भी टारगेट पूरा करना है।
अब तक कितना टीकाकरण?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार तक देश में 107,25,41,626 ज्यादा डोज दी गई हैं। इसमें 73,61,08,324 ने वैक्सीन की पहली खुराक ली, जबकि 33,64,33,302 दोनों ले चुके हैं। वहीं 2 नवंबर को शाम 7 बजे तक 37,38,574 डोज लगाई गई।












Click it and Unblock the Notifications