'मोदी की गारंटी, भ्रष्टाचारियों को नहीं रहने देंगे जेल से बाहर', बंगाल के पुरुलिया में गरजे पीएम मोदी

केंद्रीय एजेंसियों को लगातार भ्रष्टाचार के मामले में एक्शन पर कांग्रेस समेत आईएनडीआईए में शामिल अन्य दलो की ओर निशाना बनाए जाने पर पीएम मोदी पलटवार किया है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में बीजेपी की एक चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी दावा किया की 4 जून को नई सरकार के गठन के बाद एक बार फिर से भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम तेज होगी। पीएम ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है कि जो भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं उन्हें जेल से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में बीजेपी की रैली के दौरान टीएमसी और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी 'मां, माटी, मानुष' की रक्षा के वादे के साथ राजनीति में आई थी, लेकिन आज ये पार्टी मां, माटी और मानुष का ही भक्षण करन में जुटी है। पीएम ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने लोगों को भरोसा तोड़ा है। बंगाल में टीएमसी सरकार पर कानून व्यवस्था कायम रखने में विफल रहने का दावा करते हुए पीएम मोदी ने मंच से कहा कि आज एससी-एसटी परिवार की बहनों को तो टीएमसी के लोग इंसान ही नहीं समझते।

PM Modi in Purulia West Bengal

मंच से पीएम मोदी ने संदेशखाली मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अपने शाहजहां को बचाने के लिए टीएमसी के लोग बहनों को ही दोषी बताने लगे हैं। उनके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि टीएमसी और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वे मोदी को गाली देते हैं। पीएम ने दावे के साथ कहा कि अगली बार सरकार बनते ही भ्रष्टारियों और कानून को हाथ में लेने वालों की किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

रैली में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, "...मैं अब कह रहा हूं कि भ्रष्टाचारियों को जेल से बाहर नहीं रहने दूंगा...मोदी आपको एक और गारंटी दे रहे हैं, 4 जून के बाद जब हम नई सरकार बनाएंगे , भ्रष्ट लोगों को अपना पूरा जीवन जेल में बिताना होगा।"

पीएम ने आगे कहा, "...मेरा सीधा-सीधा आरोप है कि यहां की मुख्यमंत्री मुस्लिम कट्टरपंथियों के दबाव में वोट पाने के लिए हमारे संतों को, हमारे महान संगठनों को सार्वजनिक रूप से गालियां दे रही हैं, बदनाम कर रही हैं, हिंदुओं को भागीरथ में डूबो देने का बयान TMC ने सोच-समझकर दिलवाया था। वोट बैंक के दबाव में TMC लगातार संतों को अपमानित कर रहे हैं। ये लोग मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की अपील कराते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+