क्या मोदी की सऊदी यात्रा से घटेंगे तेल के दाम? तेल की आपूर्ति से लेकर इज़राइल-हमास युद्ध तक पर चर्चा संभव
PM Modi Saudi Arabia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (22 अप्रैल) से दो दिवसीय सऊदी अरब यात्रा के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, रक्षा, व्यापार, हज कोटा जैसे कई अहम मुद्दों पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से चर्चा संभव है।
कई MoUs पर हस्ताक्षर संभव
पीएम मोदी की मंगलवार (22 अप्रैल) से शुरू हो रहे दौरे की जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार (19 अप्रैल) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हो सकती है
- तेज और ऊर्जा सहयोग: भारत सऊदी अरब से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल के इंपोर्ट करता है। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान तेल आपूर्ति की स्थिरता, कीमतों में संतुलन और दीर्घकालीन ऊर्जा साझेदारी पर चर्चा संभव है। वहीं इस दौरान हरित ऊर्जा (ग्रीन हाइड्रोजन) जैसे भविष्य की ऊर्जा स्रोतों पर MOU साइन हो सकता है।
- 100 अरब डॉलर के निवेश योजना में प्रगति: विदेश मंत्रालय ने बताया कि, 2019 में क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा के दौरान घोषित 100 अरब डॉलर के निवेश की दिशा में ठोस कदम उठाने पर चर्चा हो सकती है। इस योजना को जमीन पर तेजी से कैसे उतारा जाए।
- IMEEC परियोजना: प्रधानमंत्री मोदी और क्राउन प्रिंस सलमान के बीच बातचीत में महत्वाकांक्षी इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEEC) परियोजना पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
- हज कोटा में विस्तार: भारत से हर साल लाखों मुस्लिम हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाते हैं। लेकिन दिन पर दिन हज जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है इसको देखते हुए पीएम मोदी हज कोटे में बढ़ोतरी की मांग कर सकते हैं।
- रक्षा सहयोग: विदेश सचिव ने बताया कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें अधिक सैन्य अभ्यास और उच्च स्तरीय सैन्य बातचीत के लिए एक रूपरेखा तैयार की जा सकती है।
- वैश्विक मुद्दे: दोनों देशों के प्रमुख नेताओं के मुलाकात के दौरान वैश्विक संकट के समाधान को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। इज़राइल-हमास संघर्ष और यूक्रेन- रूस की मौजूदा स्थिति जैसे वैश्विक मुद्दे पर बातचीत हो सकती है।
- व्यापार और लॉजिस्टिक: प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी यात्रा के दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापार को बढ़ाने पर ज़ोर दिया जाएगा। दोनों देश यह कोशिश करेंगे कि व्यापार करने में जो रुकावटें हैं, उन्हें हटाया जाए और माल ढुलाई (लॉजिस्टिक्स) को आसान और तेज बनाया जाए।
ये भी पढ़ें Saudi Arabia Chicken News: मुर्गियों पर सऊदी अरब क्यों खर्च करेगा 4.5 बिलियन डॉलर? जानकर दंग रह जाएंगे आप












Click it and Unblock the Notifications