पीएम मोदी ने किया साफ, GST का फैसला नहीं लेंगे वापस लेकिन बदलाव के लिए खुले हैं विकल्प

पीएम मोदी ने किया साफ, जीएसटी का फैसला नहीं लेंगे वापस लेकिन बदलाव के लिए खुले हैं विकल्प

नई दिल्ली। नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों पर विपक्ष की तरफ से लगातार आलोचना झेल रहे नरेन्द्र मोदी रविवार को एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है वह अपने इन फैसलों के लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं, लेकिन अपने कदम पीछे नहीं हटाएंगे। जीएसटी को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार इस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इसमें जरूरी बदलाव करेगी, लेकिन इस फैसले को वापस नहीं लेगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इसे लागू करने का फैसला सभी पार्टियों का सामूहिक फैसला था। कर्नाटक के बिदार में हिदार-कलबुर्गी लाइन का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार के कार्यों को भी गिनाया।

जेटली भी कर चुके हैं ऐसा ही इशारा
इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली भी इस बात का इशारा कर चुके हैं कि जीएसटी जैसे सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे ताकि अर्थव्यवस्था को साफ किया जा सके। उन्होंने कहा है कि अर्थव्यवस्था को साफ करने के लिए सरकार एक के बाद एक कदम उठा रही है और इसके परिणाम भी दिखने लगे हैं। वह बोले कि टैक्स कलेक्शन भी बढ़ा है और डिजिटल भुगतान में भी उछाल देखने को मिला है।

भारतीय अर्थव्यवस्था में इन दिनों गिरावट दर्ज की गई है और इसके लिए नोटबंदी और जीएसटी को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इसी को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधता रहता है। आपको बता दें कि 1 जुलाई 2017 से पूरे देश में जीएसटी लागू कर दिया गया है। इसके तहत कुल चार स्लैब बनाए गए हैं। यह स्लैब 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी हैं। सरकार के इस अहम और सख्त कदम से व्यापारी वर्ग काफी नाराज हैं। वहीं कुछ व्यापारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया वक्त लेने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+