पीएम मोदी ने कहा COVID19 का आदेश फिर से सीखने, फिर से सोचने और फिर से नया करने के बारे में होगा

पीएम मोदी ने कहा COVID19 का आदेश फिर से सीखने, फिर से सोचने और फिर से नया करने के बारे में होगा

नई दिल्‍ली। कोरोना महामारी देश में एक बार फिर चरम पर पहुंच चुकी है। ठंड के मौसम में कई राज्‍यों में कोरोना वायरस के केस बढ़ते ही जा रहे है इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि कोरोना वैक्‍सीन जल्‍द भारत में उपलब्ध करवाने की कवायद में केन्‍द्र सरकार जुट चुकी है। इसी बीच आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोविड 19 के लिए नया आदेश जारी करने का संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कोविड 19 का आदेश फिर से सीखने, फिर से सोचन और फिर से नया करने के बारे में होगा।

pmmodi

बता दें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आईआईटी 2020 ग्लोबल समित को वीडियो कान्‍फ्रेसिंग के माध्‍यम से संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि कोई भी सेक्‍टर सुधार के लिए बचा नहीं है। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा COVID19 का आदेश फिर से सीखने, फिर से सोचने और फिर से नया करने के बारे में होगा।

जानें किसे लगेगी पहले कोरोना वैक्‍सीन

बता दें शुक्रवार को पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर आगे की रणनीति तैयार करने के लिए विपक्षी दलों के साथ एक बैठक भी की। जिसमें उन्‍होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय मंत्रियों ने कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी देने और इसके वितरण पर भी बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि भारत में वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद बताया कि किसको सबसे पहले वैक्‍सीन दी जाएगी। सृत्रों के अनुसार देशभर में पहले उन लोगों का टीकाकरण किया जा सकता है जिनके कोविड-19 की वजह से मरने की संभावना अधिक है। बुजुर्गों, गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को सबसे पहले कोरोना से बचाव के लिए वैक्‍सीन दी जाएगी। पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में आयोजित इस सर्वदलीय बैठक हुई, जिसने दौरान बताया गया कि करीब 1 करोड़ हेल्थ वर्कर्स को सबसे पहले वैक्सीन दी जाएगी। हेल्थ वर्कर्स के बाद 2 करोड़ फ़्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। वहीं तीसरे नंबर पर 27 करोड़ सीनियर सिटीज़न को वैक्सीन दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+