पीएम मोदी ने लिखा ब्लॉग, कहा- केंद्र और राज्यों की भागीदारी से भारत ने लड़ी कोरोना से मजबूत जंग

भारत ने केंद्र और राज्य सरकारों की भागीदारी के दम पर कोरोना महामारी का किस तरह से सामना किया इसको लेकर पीएम मोदी ने एक ब्लॉग लिखा है।

नई दिल्ली, 22 जून। भारत ने केंद्र और राज्य सरकारों की भागीदारी के दम पर कोरोना महामारी का किस तरह से सामना किया इसको लेकर पीएम मोदी ने एक ब्लॉग लिखा है। अपने ब्लॉग में पीएम मोदी ने लिखा, 'जब दुनियाभर में वित्तीय संकट था तब भारतीय राज्य 2020-21 में काफी ज्यादा उधार लेने में सफल रहे। आपको यह जानकर सुखद ऐहसास होगा कि 2020-21 में राज्य 1.06 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त उधार लेने में सक्षम रहे हैं। केंद्र और राज्यों में भागीदारी के रवैये की वजह से ही संसाधनों की उपलब्धता में यह बढ़त संभव हुई।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: एक दिन में 85 लाख लोगों को लगा टीका, क्या बोले PM Modi ? | वनइंडिया हिंदी
    pm modi

    उन्होंने आगे लिखा कि कोरोना महामारी में दुनिया भर की सरकारों और नीति-नियंताओं के सामने नई तरह की चुनौतियां आईं। भारत इस मामले में अपवाद नहीं है। इस दौरान अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखना सुनिश्चित करते हुए जनकल्याण के संसाधन जुटाना सबसे बड़ी चुनौती रही।

    यह भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ 77.8% प्रभावी है COVAXIN का टीका, सामने आए फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे

    पीएम मोदी ने कहा, 'मई 2020 में आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत भारत सरकार ने यह ऐलान किया था कि राज्य सरकारों को 2020-21 में अतिरिक्त उधार लेने की इजाजत दी जाएगी। जीडीपी के अतिरिक्त 2 फीसदी तक उधार लेने की इजाजत दी गई, जिसमें से 1 फीसदी इस शर्त पर था कि राज्य कुछ तय आर्थिक सुधार करें। सुधारों के लिए इस तरह का प्रोत्साहन भारत के लोकवित्त में पहले कभी नहीं देखा गया।

    यह ऐसी पहल थी जो राज्यों को अतिरिक्त धन प्राप्त करने के लिए प्रगतिशील नीतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती थी। इस पहल के परिणाम न केवल उत्साहजनक हैं बल्कि इस धारणा के विपरीत भी चलते हैं कि मजबूत आर्थिक नीतियों के सीमित खरीदार हैं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+