10 साल की अदिति के पत्र का दिया पीएम मोदी ने जवाब
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर अपनी सतर्कता के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन पीएम ने महज 10 साल की छात्रा के पत्र का जवाब देकर एक बार फिर से सुर्खियां बटोरी हैं। पीएम मोदी ने कक्षा सात में पढ़ने वाली अदिति के पत्र का जवाब दिया है।
मोदी सरकार के पांच चौंकाने वाली योजनाएं

अदिति ने अपने पत्र में स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ की थी। प्रधानमंत्री ने अदिति के पत्र का दो महीने बाद जवाब देते हुए उसकी सराहना का धन्यवाद दिया। अदिति ने पत्र में लिखा था कि मैं आपका आदर करती हूं, आपने गांधी जी की तरह हमारे देश को बुराइयों से बचाया है।
अदिति कानपुर के कैनाल रोड में सेंट जॉन इंफेंट अकादमी में क्लास सात में पढ़ती है। अदिति पीएम मोदी के भाषण को अपने सारे काम छोड़कर सुनती है। स्वच्छ भारत अभियान से अदिति काफी प्रभावित है और वह इसके लिए अपने पड़ोसियों को भी जागरुक करती है।












Click it and Unblock the Notifications