घाटी में शहीद हुए जवानों को पीएम मोदी का सैल्यूट, कही बड़ी बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय पुलिस दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए तमाम पुलिस और सेना के जवानों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह समय उन तमाम जवानों को याद करने का है जो जम्मू कश्मीर में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। पीएम ने कहा कि जवान नक्सल प्रभावित इलाकों में भी देश की बड़ी सेवा कर रहे हैं हैं हमे उन सभी जवानों के योगदान को नहीं भूलना चाहिए।

pm

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जवानों की वजह से ही नक्सल प्रभावित इलाकों की संख्या कम हो रही है और कई जिलों में नक्सली कम हुए। जवानों के प्रयास से ही नक्सली अब हथियार छोड़ समाज की मुख्य धारा में शामिल होने के लिए आगे आ रहे हैं। पीएम ने कहा कि जवानों की मुस्तैदी की वजह से हिंसा को रोकने में मदद मिलती है। लोगों के भीतर भय और असुरक्षा की भावना पैदा करने की कोशिश करने वालों के हौसले पस्त होते हैं, देश आपके योगदान को कभी भूल नहीं सकता है। देश में शांति सिर्फ आपकी वजह से ही संभव है, देश हमेशा आपका ऋणी रहेगा।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने उन तमाम जवानो को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने 1959 में चीनी सेना की घुसपैठ की वजह से लदाख में अपनी जान गंवाई थी। इस दौरान जवानों को याद करते हुए पीएम मोदी भावुक भी हो गए। पीएम ने कहा कि आज का यह दिन आप सभी की सेवा के साथ-साथ आपके शौर्य को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज उन तमाम जवानों को याद करने का दिन है जिन्होंने आजादी से लेकर आज तक देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

इसे भी पढ़ें- LIVE: पीएम मोदी ने किया पुलिस स्मारक का उद्घाटन, शहादत याद कर हुए भावुक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+