श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने जारी किया 125 रुपए का सिक्का
श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 125 रुपए का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।
नई दिल्ली, 1 सितंबर। श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 125 रुपए का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया। स्वामी जी ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) की स्थापना की थी जिसे आमतौर पर "हरे कृष्ण आंदोलन" के रूप में जाना जाता है।

इस्कॉन ने श्रीमदभागगवद् गीता और अन्य वैदिक साहित्य का 89 भाषाओं में अनुवाद किया जो दुनिया भर में वैदिक साहित्य के प्रसार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वामीजी ने 100 से अधिक मंदिरों की भी स्थापना की और दुनिया को भक्ति योग का मार्ग दिखाने वाली कई किताबें लिखीं।












Click it and Unblock the Notifications