बीएचयू की 100वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी नहीं लेगें पीएचडी डिग्री

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीएचडी की मानद उपाधि लेने से इनकार कर दिया है। पीएम मोदी ने इसकी वजह उनकी खुद की नीति बतायी है।

Narendra Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने नीति का हवाला देते पीएचडी की डिग्री लेने से इसलिए इनकार कर दिया है कि उनकी नीति किसी भी तरह की डिग्री इस तरह से लेने की अनुमति नहीं देती है।

पीएम मोदी 22 फरवरी को वाराणसी के बीएचयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी छात्रों को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

पीएम मोदी बीएचयू के 100 साल पूरे होने के मौके पर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस मौके पर विश्वविद्यालय ने पीएम को पीएचडी की डिग्री देने का प्रस्ताव रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+